- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर
- छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2026 परिणाम: 5 में से 3 नगर पंचायतों में भाजपा आगे, 2 पर कांग्रेस का कब्जा
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2026 परिणाम: 5 में से 3 नगर पंचायतों में भाजपा आगे, 2 पर कांग्रेस का कब्जा
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2026 के नतीजों ने प्रदेश की स्थानीय राजनीति की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। 1 जून को हुए नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बाद गुरुवार सुबह से शुरू हुई मतगणना के साथ ही अलग-अलग जिलों से परिणाम सामने आने लगे।
राज्य निर्वाचन आयोग की निगरानी में चल रही मतगणना के बीच पांच नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के नतीजों पर सबसे ज्यादा नजर रही, जहां भारतीय जनता पार्टी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस दो नगर पंचायतों में कब्जा जमाने में सफल रही। मतगणना केंद्रों के बाहर सुबह से ही प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ दिखाई दी। कई जगहों पर शुरुआती रुझानों के बाद माहौल बदलता रहा। बताया जा रहा है कि नवगठित नगर पंचायतों में पहली बार चुनाव होने की वजह से लोगों में उत्साह भी अलग स्तर का था।
इस चुनाव में कुल 1310 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया गया था, जिनमें नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच, पंच और जनपद सदस्य जैसे पद शामिल थे। कवर्धा जिले की सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में भाजपा को बड़ी बढ़त मिली। यहां केवल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया था और भाजपा प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 754 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। मतगणना पूरी होते ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। स्थानीय स्तर पर इस सीट को भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव माना जा रहा था। राजनांदगांव जिले की नवगठित घुमका नगर पंचायत में मुकाबला काफी करीब रहा। यहां कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने अध्यक्ष पद का चुनाव 85 वोटों से जीत लिया। हालांकि वार्डों के नतीजों में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर माना जा रहा है।
15 वार्डों में से 11 पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस तीन वार्डों तक सीमित रही। एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार सफल रहा। जांजगीर-चांपा जिले की बम्हनीडीह नगर पंचायत में भाजपा का दबदबा साफ दिखाई दिया। भाजपा प्रत्याशी रमेश डडसेना ने अध्यक्ष पद जीत लिया। वार्ड स्तर पर भी भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिली। यहां भी 11 वार्ड भाजपा के खाते में गए जबकि कांग्रेस को तीन वार्डों पर जीत मिली। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि विकास और संगठन दोनों का फायदा पार्टी को मिला। सूरजपुर जिले की शिवानंदनपुर नगर पंचायत में मुकाबला थोड़ा अलग दिखाई दिया। यहां अध्यक्ष पद भाजपा समर्थित प्रत्याशी रितेश जायसवाल ने जीत लिया, लेकिन वार्ड परिणामों ने कड़ी टक्कर की तस्वीर दिखाई। कुल 15 वार्डों में से 8 कांग्रेस और 7 भाजपा के खाते में गए। ऐसे में यहां परिषद गठन के बाद राजनीतिक समीकरणों पर नजर बनी रहेगी।
बालोद जिले की पलारी नगर पंचायत कांग्रेस के लिए राहत लेकर आई। कांग्रेस प्रत्याशी यानेश कुमार ने अध्यक्ष पद जीत लिया और वार्ड परिणामों में भी पार्टी बढ़त बनाती दिखी। यहां 9 वार्ड कांग्रेस के खाते में गए जबकि भाजपा को 5 सीटें मिलीं। एक वार्ड में दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले, जिसके बाद विजेता तय करने के लिए टॉस कराने की स्थिति बन गई। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर निकायों के अलावा हुए उपचुनावों में भी कांग्रेस को कुछ अहम सफलताएं मिली हैं।
बस्तर जिले के जगदलपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-1 इंदिरा वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी ने जीत दर्ज की। यह सीट पूर्व पार्षद के निधन के बाद खाली हुई थी। वहीं बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-29 संजय गांधी नगर वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम ने भाजपा उम्मीदवार को हराकर सीट अपने नाम कर ली। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक मई में चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई थी। 1 जून को मतदान कराया गया और अब 4 जून को नतीजे सामने आ रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई।
संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम भी किए गए थे। पंचायत चुनावों की बात करें तो यहां भी कई महत्वपूर्ण पदों के लिए मुकाबला हुआ। 10 जनपद पंचायत सदस्य, 34 सरपंच और 107 पंच पदों के लिए मतदान कराया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय मुद्दे, सड़क, पानी, विकास और पंचायत नेतृत्व इस चुनाव में बड़ा मुद्दा बने रहे। कई जगहों पर बेहद करीबी मुकाबलों की भी चर्चा रही। मतदान प्रतिशत भी इस बार काफी ज्यादा दर्ज किया गया। नगरीय निकाय क्षेत्रों में करीब 84.58 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि पंचायत क्षेत्रों में 78 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए