- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल
- Video : भोपाल में मौसम का कहर: अचानक बदला मिजाज, धूल भरी आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित
Video : भोपाल में मौसम का कहर: अचानक बदला मिजाज, धूल भरी आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित
Bhopal, MP
भोपाल शहर में अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते काले बादलों ने आसमान को घेर लिया। दोपहर करीब 3:30 बजे तेज धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। कुछ ही मिनटों में हालात ऐसे बन गए कि शहर का बड़ा हिस्सा अस्त-व्यस्त हो गया।
तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ गिर गए, सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई और दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर लगभग 100 मीटर तक रह गई। इस अचानक बदले मौसम ने लोगों को परेशान कर दिया और कई जगहों पर यातायात भी बाधित हुआ।
शहर में मचा हड़कंप, पेड़ गिरे और संपत्ति को नुकसान
आंधी के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में 10 से अधिक पेड़ गिरने की जानकारी सामने आई। कुछ पेड़ वाहनों पर भी गिर गए, जिससे नुकसान हुआ। आईएसबीटी क्षेत्र में निगम भवन की फॉल्स सीलिंग गिरने से अफरा-तफरी मच गई। कई जगहों पर खिड़कियों के कांच टूटने और पानी घुसने की भी घटनाएं हुईं।
बावड़िया ब्रिज, सावरकर ब्रिज सहित 40 से अधिक सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे आवाजाही प्रभावित रही।
एक घंटे में 1200 से ज्यादा बिजली शिकायतें
तेज आंधी का सबसे बड़ा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई और एक घंटे के भीतर 1200 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। कोलार, बावड़िया, अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर, नर्मदापुरम रोड सहित कई क्षेत्रों में घंटों तक अंधेरा छाया रहा। तेज आंधी के चलते कई फीडर बंद करने पड़े और पेड़ों की टहनियां गिरने से लाइनों में फॉल्ट हो गया। स्थिति को संभालने के लिए करीब 50 टीमें लगातार काम में जुटी रहीं।
तापमान में अचानक बड़ी गिरावट
बारिश और आंधी के बाद मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई। तापमान में लगभग 14 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जहां दोपहर में तापमान करीब 31.8 डिग्री था, वहीं शाम तक यह गिरकर लगभग 18 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम के इस बदलाव से लोगों को फिर से हल्के गर्म कपड़े निकालने पड़े।
वीआईपी मूवमेंट पर भी पड़ा असर
मौसम की खराब स्थिति के चलते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का विशेष विमान भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका। कम दृश्यता के कारण विमान को अनुमति नहीं मिली और उसे वापस दिल्ली की ओर मोड़ना पड़ा। बताया गया कि वे एक बैठक में शामिल होने के लिए भोपाल आ रहे थे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए