छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे और ठंडे: न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरेगा, कई जिलों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

रायपुर (छ.ग.)

On

दुर्ग में रात का पारा 9.2 डिग्री, जगदलपुर-चित्रकोट मार्ग पर घना कोहरा; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के असर से छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप और तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। दुर्ग में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जहां रात का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम आंकड़ा है।

शुक्रवार सुबह बस्तर संभाग में ठंड और कोहरे का असर साफ दिखा। जगदलपुर-चित्रकोट मार्ग पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई और वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई। सरगुजा, पेंड्रा और रायगढ़ जैसे इलाकों में सुबह और शाम के समय लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। मैनपाट और आसपास के क्षेत्रों में पाला पड़ने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और किसी बड़े सिस्टम के सक्रिय होने की संभावना नहीं है, लेकिन उत्तर से आ रही हवाएं ठंड को और बढ़ा सकती हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया।

ठंड का सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई दे रहा है। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल और निजी अस्पतालों में बीते एक महीने में बच्चों में हाइपोथर्मिया के 400 से अधिक मामले सामने आए हैं। बाल रोग विशेषज्ञों के अनुसार, नवजात और छोटे बच्चे ठंड के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। पर्याप्त सावधानी न बरतने पर कई मामलों में बच्चों को एनआईसीयू और एसएनसीयू में भर्ती करना पड़ रहा है।

अस्पतालों की ओपीडी में भी सर्दी-खांसी, वायरल फीवर और सांस से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अंबेडकर अस्पताल में प्रतिदिन 2000 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। मेडिसिन, पीडियाट्रिक और चेस्ट विभाग पर सबसे ज्यादा दबाव देखा जा रहा है।

शीतलहर के मद्देनजर रायपुर नगर निगम ने राहत के तौर पर शहर के 12 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की है। मेयर और निगम आयुक्त के निर्देश पर जोन स्तर पर निगरानी की जा रही है, ताकि बेघर और जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, गर्म कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। विशेषज्ञों ने यह भी चेताया है कि दिन और रात के तापमान में बड़े अंतर के कारण मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, खासकर ग्रामीण और वन क्षेत्रों में।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे सतर्क रहने के हैं। तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर और बढ़ सकता है, ऐसे में प्रशासन और आम लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

---------------------------------------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
26 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur/cold-wave-and-fog-alert-in-many-districts-in-chhattisgarh/article-41088

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.