विजय मर्चेंट ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ का दमखम, राजस्थान के खिलाफ ड्रॉ से नॉकआउट में एंट्री

रायपुर (छ.ग.)

On

अंडर-16 टूर्नामेंट में अंशुमन ठाकुर का शतक, दबाव में टीम ने दिखाया संयम; ग्वालियर में रोमांचक मुकाबला ड्रॉ

बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेंस अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम ने मजबूत जज्बे और संतुलित प्रदर्शन के दम पर नॉकआउट राउंड में जगह बना ली है। ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में खेले गए ग्रुप स्टेज के अहम मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा, लेकिन अंक तालिका में बढ़त के साथ छत्तीसगढ़ ने अगले दौर का टिकट हासिल कर लिया।

यह मुकाबला इसलिए भी अहम था क्योंकि पहली पारी में पिछड़ने के बाद छत्तीसगढ़ पर हार का खतरा मंडरा रहा था। राजस्थान ने 19 रनों की बढ़त बना ली थी, ऐसे में दूसरी पारी में टीम को हर हाल में संयमित बल्लेबाजी की जरूरत थी। इस चुनौती को अंशुमन ठाकुर ने बखूबी संभाला। उन्होंने 104 रनों की जिम्मेदार शतकीय पारी खेलते हुए न सिर्फ टीम को संकट से निकाला, बल्कि मैच को सुरक्षित ड्रॉ की ओर ले गए।

अंशुमन को दूसरे छोर से चंद्रांश यादव का मजबूत साथ मिला, जिन्होंने 58 रन बनाए। उज्ज्वल मरकाम ने भी 29 रनों का उपयोगी योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत छत्तीसगढ़ ने दूसरी पारी में 103.4 ओवर में 282 रन बनाए और राजस्थान को जीत से दूर रखा।

इससे पहले पहली पारी में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम 192 रनों पर सिमट गई थी। चंद्रांश यादव (58), आदित्य बैदवाल (26) और प्रतीक गंधर्व (26) ही उल्लेखनीय स्कोर कर सके। जवाब में राजस्थान ने अनुराग लखन (67) और रोहन चौधरी (47) की पारियों के सहारे 211 रन बनाए और मामूली बढ़त हासिल की।

गेंदबाजी में छत्तीसगढ़ की ओर से यथार्थ सिंह चौहान ने अनुशासित लाइन-लेंथ के साथ 3 विकेट झटके। अरहम नाहर और तुष्या प्रजापति को 2-2 सफलताएं मिलीं, जबकि अर्शवीर सिंह भाटिया ने एक विकेट लिया। राजस्थान की तरफ से भव्य अगल और अनुराग लखन ने दोनों पारियों में दबाव बनाने की कोशिश की।

ग्रुप स्टेज के चौथे मुकाबले में मिले इस ड्रॉ के साथ छत्तीसगढ़ ने पर्याप्त अंक जुटा लिए, जिससे टीम का नॉकआउट राउंड में पहुंचना तय हो गया। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इस उपलब्धि को युवा खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया है। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि टीम में संतुलन और मानसिक मजबूती दिखी है, जो आगे के मुकाबलों में अहम साबित होगी।

अब नॉकआउट चरण में छत्तीसगढ़ से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम टूर्नामेंट में लंबी दौड़ तय कर सकती है।

-----------------------------------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

cg

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
26 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur/cold-wave-and-fog-alert-in-many-districts-in-chhattisgarh/article-41095

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.