बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मां की संपत्ति बेची, दो सौदों में लाखों का एडवांस लेने का आरोप

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

On

दुर्ग के अमलेश्वर थाना क्षेत्र का मामला, फर्जी इकरारनामा और पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाने की शिकायत

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की एक महिला ने अपने ही बेटे और उसके मित्र पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी और बिना सहमति के उसकी जमीन और उस पर बने मकान को बेचने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और एक ही संपत्ति के दो अलग-अलग लोगों से सौदे कर लाखों रुपए का एडवांस लिया गया।

पीड़िता मनोरमा भिवंडे, निवासी अमर चौक शर्मा बाड़ा, राजातालाब रायपुर ने बताया कि दुर्ग जिले के अमलेश्वर क्षेत्र में प्रीति विहार के सामने उनके नाम पर 1420 वर्गफीट की जमीन है। उक्त जमीन पर उन्होंने स्वयं का मकान बनवाया है। कुछ समय पहले पैसों की आवश्यकता होने पर उन्होंने अपने बड़े बेटे प्रवीण भिवंडे और उसके मित्र पारस प्रसाद केसरी को केवल ऋण प्रक्रिया के लिए जमीन की ऋण पुस्तिका और रजिस्ट्री के दस्तावेज दिए थे। उनका कहना है कि उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराकर मूल कागजात लौटा दिए जाएं।

महिला को पूरे मामले की जानकारी तब हुई जब 16 जनवरी 2026 को वह अमलेश्वर स्थित अपने मकान पहुंचीं। वहां उन्होंने देखा कि मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। पूछताछ करने पर मजदूरों और वहां मौजूद लोगों से पता चला कि संपत्ति का सौदा किसी अन्य व्यक्ति से किया जा चुका है। इस जानकारी से महिला स्तब्ध रह गईं।

अगले दिन जब वह अपने परिजनों के साथ दोबारा मकान पहुंचीं, तो सामने आया कि उनके बेटे और उसके दोस्त ने विभोर गुप्ता नामक व्यक्ति से 17 लाख रुपए में इकरारनामा कर 5.50 लाख रुपए नकद एडवांस लिया है। इतना ही नहीं, एक अन्य व्यक्ति ने भी दावा किया कि उसी संपत्ति को संजना पाण्डेय नाम की महिला को 18 लाख रुपए में बेचने का समझौता किया गया और उससे 7.50 लाख रुपए की राशि ली गई।

पीड़िता का आरोप है कि 7.50 लाख रुपए उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में जमा कराए गए थे। बेटे ने यह कहकर रकम निकलवा ली कि यह किसी परिचित की राशि है और इसमें से उन्हें कमीशन मिलेगा। बाद में उन्हें पता चला कि यह रकम संपत्ति सौदे से संबंधित थी।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उनके नाम से दो अलग-अलग इकरारनामे और एक पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार की गई, जबकि उन्होंने किसी नोटरी के समक्ष न तो हस्ताक्षर किए और न ही किसी तरह की राशि प्राप्त की। उनका कहना है कि सभी दस्तावेज फर्जी हैं।

अमलेश्वर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की सत्यता, लेनदेन और बैंक खातों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/son-sold-mothers-property-along-with-friend-accused-of-taking/article-44967

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.