कवर्धा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: घर के सेप्टिक टैंक से मिला शव, 4 महीने से लापता थी कामिनी

Kawardha, CG

लव मैरिज के छह माह बाद मिली लाश; ग्रामीणों ने ससुर पर हत्या का शक जताया, पुलिस ने ससुराल पक्ष को हिरासत में लेकर जांच तेज की

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक नवविवाहिता की सड़ी-गली लाश घर के सेप्टिक टैंक से मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कामिनी निषाद के रूप में हुई है, जिसकी चार महीने से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया है और ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव का है।

घटना गुरुवार को सामने आई, जब घर के सेप्टिक टैंक से अचानक तेज बदबू फैलने लगी। बदबू इतनी तीव्र थी कि आसपास के ग्रामीण भी घर के बाहर जुट गए। ग्रामीणों और परिवार ने शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने जब टैंक की जांच करवाई तो अंदर एक महिला का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जो अत्यधिक डिकंपोज हो चुका था। पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

कामिनी निषाद ने जुलाई 2025 में भोजराज पटेल से प्रेम विवाह किया था। विवाह के तुरंत बाद वह बांधाटोला गांव स्थित ससुराल में ही रह रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस विवाह को भोजराज का परिवार स्वीकार नहीं कर पाया था और इसी कारण पति-पत्नी के बीच तनाव की स्थिति बनती रहती थी। शादी के दो महीने बाद, यानी सितंबर में, कामिनी अचानक लापता हो गई थी। पति भोजराज ने पहले अपने स्तर पर उसकी खोज की, लेकिन कुइन सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने 7 नवंबर को पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस को शुरूआती जांच में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी थी। लेकिन सेप्टिक टैंक से शव मिलने के बाद मामला पूरी तरह बदल गया। ग्रामीणों ने मृतका के ससुर जहर पटेल पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि कामिनी और उसके ससुर के बीच अकसर विवाद होता था और शादी के बाद से ही परिवार में तनाव बना हुआ था। हालांकि पुलिस इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि से पहले वैज्ञानिक साक्ष्यों का इंतजार कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि “शव काफी खराब अवस्था में है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगा। हर एंगल से जांच की जा रही है, परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ जारी है।” पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर सैंपल जुटाए हैं।

घटना के बाद गांव में लोगों की बड़ी भीड़ जुट गई और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई। इस मामले ने घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा से जुड़े प्रश्नों को फिर सुर्खियों में ला दिया है। फिलहाल पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और परिवार के बयान सहित सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/suspicious-death-of-newly-married-woman-in-kawardha-dead-body/article-39732

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.