बालाघाट जंगल में बाघिन मृत मिली; वन विभाग ने किया क्षेत्र सील

MP

On

चार महीने में दूसरी बाघिन की मौत; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सामने आएगा कारण, डॉग स्क्वाड टीम ने शुरू की जांच

बालाघाट जिले के कटंगी वन परिक्षेत्र के आंजनबिहरी गांव में गुरुवार शाम एक मादा बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घोडदेव बाबा मंदिर के पास ग्रामीणों ने मृत बाघिन देखी और तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिससे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर की ओर जाते समय उन्हें तेज बदबू महसूस हुई। दूर से सोई हुई बाघिन दिखाई दी, लेकिन कोई हलचल न होने पर पास जाकर देखा तो वह मृत पाई गई। वन विभाग ने मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टीम भेजकर जांच शुरू कर दी।

मादा बाघ की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शव का पोस्टमॉर्टम शुक्रवार को किया जाएगा। जांच में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान और बालाघाट से डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया है। रातभर सुरक्षा के लिए वन कर्मियों की भी तैनाती की गई। प्रारंभिक निरीक्षण में बताया गया कि बाघिन के पंजे, नाखून और अन्य अंग सुरक्षित हैं।

एसडीओ बीआर सिरसाम ने कहा, “शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।”

यह घटना साढ़े चार महीने में दक्षिण वन मंडल में दूसरी बाघिन की मौत है। 27 जुलाई को सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व की बीट बहियाटिकुर में भी एक बाघिन का शव बरसाती नाले में बहकर आया था। उस समय सुरक्षा कर्मियों ने शव को दो-तीन दिन तक जंगल में रखा और बाद में बिना प्रोटोकॉल के जला दिया। इस मामले में डिप्टी रेंजर और वनरक्षक को बर्खास्त किया गया और तीन महीने बाद एसटीएफ द्वारा हिरासत में लिया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटनाएं राष्ट्रीय वन्यजीव सुरक्षा और प्रोटेक्शन नेटवर्क की समीक्षा की आवश्यकता को दर्शाती हैं। वन विभाग ने आश्वस्त किया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और सभी वन्यजीव सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tigress-found-dead-in-balaghat-forest-forest-department-seals-the/article-39727

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.