सतना में दिव्यांग ने बिजलीकर्मी पर फायर किया; आर्टिफिशियल पैर गिरा, आरोपी एक पैर से फरार

MP Satna

On

सीने में गोली लगने के बाद भी बिजलीकर्मी सुरक्षित; आरोपी की तलाश में पुलिस सक्रिय

सतना के सिटी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात एक दिव्यांग युवक ने लूट के इरादे से बिजली विभाग के कर्मचारी रामनरेश वर्मन पर फायर किया। गोली उनके सीने में लगी, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और हमलावर से कट्टा छीनने की कोशिश की।

60 वर्षीय रामनरेश वर्मन ड्यूटी समाप्त करके रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। तभी अचानक आरोपी पास आया और कट्टे से उन पर फायर कर दिया। गोली सीधे सीने में लगी। इसके बावजूद रामनरेश ने हमलावर का सामना किया और उसे पकड़ने का प्रयास किया।

हमलावर दिव्यांग था और घटना के दौरान उसका आर्टिफिशियल पैर गिर गया। स्थानीय लोगों को लगा कि आरोपी बिना पैर के भाग नहीं पाएगा, लेकिन उसने अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक पैर से कूदते हुए फरार होने में कामयाबी पाई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घटना के बाद रास्ते में ऑटो रुकवाने और बाइक सवार से लिफ्ट मांगने की कोशिश की। हालांकि, लोग उसके आर्टिफिशियल पैर को देखकर उसे साथ ले जाने से मना कर दिया। मौके से मिले कृत्रिम पैर पर ‘राजेंद्र’ नाम लिखा हुआ था। फुटेज में आरोपी अंडरपास की सीढ़ियों से सड़क की ओर जाते दिखाई दे रहा है।

गोली लगने के बाद रामनरेश वर्मन सिटी कोतवाली पहुंचे और पुलिस ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उपचार जारी है।

सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए कई टीमें सक्रिय हैं। धवारी, राजेंद्रनगर और आसपास के क्षेत्रों में दिव्यांग लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उम्मीद जताती है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/disabled-person-fired-on-electrician-in-satna-artificial-leg-fell/article-39740

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.