बिलासपुर में शराब विवाद में ट्रक ड्राइवर की हत्या, शव जला कर साक्ष्य मिटाए गए

Bilaspur, CG

On

शराब पीते समय हुआ विवाद, पत्थर से सिर कुचला; साक्ष्य मिटाने शव और खून लगे कपड़े जला दिए; पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने 26 वर्षीय ट्रक ड्राइवर गोपाल कोल की जान ले ली। 7 नवंबर की रात सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दो आरोपियों अरुण मानिकपुरी (30) और धनेश लोधी (34) ने पत्थर से सिर पर वार कर हत्या की। साक्ष्य मिटाने के लिए दोनों ने शव और अपने खून लगे कपड़े कचरों के ढेर में जला दिए। इसके बाद मन्नाडोल तालाब में नहाकर रेलवे ट्रैक किनारे रखी साड़ी पहनकर घर लौटे।

मामले का खुलासा

एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। टावर डंप से एक हजार कॉल रिकॉर्ड की जाँच के बाद, 16 दिन बाद उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले निवासी गोपाल कोल के रूप में शिनाख्त हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी, परिवार और जमीन से जुड़े विवाद सहित सभी पहलुओं की जांच की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस की रणनीति

आरोपी तक पहुँचने के लिए सरकंडा और सिविल लाइन के तीन आरक्षकों को शराब की दुकानों के आसपास भेष बदलकर रेकी करने का टास्क दिया गया। इसी दौरान आरोपियों ने नशे में अपनी दोस्ती के सामने हत्या और साक्ष्य मिटाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अरुण और धनेश को गिरफ्तार किया।

हत्या का कारण

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सब्जी मंडी के पीछे शराब पीने के दौरान गोपाल कोल के साथ विवाद हुआ। गाली-गलौज और मारपीट के बाद उन्होंने पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले चार दिनों में अन्य गंभीर अपराधों में भी लिप्त रहे। मन्नाडोल में एक मेटाडोर को आग लगाई और वकील के घर हुई चोरी में भी शामिल रहे। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर रिमांड पर लिया।

सिरगिट्टी टीआई किशोर केंवट ने कहा कि दोनों आरोपी सनकी प्रवृत्ति के हैं और शराब पीने के बाद लगातार अपराध करते थे। पुलिस ने 40-50 लोगों के बयान दर्ज किए, जिसमें उनके सनकी व्यवहार की पुष्टि हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच जारी है, ताकि अन्य अपराधों में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/truck-driver-murdered-over-liquor-dispute-in-bilaspur-evidence-destroyed/article-39643

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.