डीपी वर्ल्ड ने मध्य प्रदेश-पोर्ट कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लॉन्च की एक्जिम रेल सेवा

Bhopal MP

On

पावरखेड़ा लॉजिस्टिक्स हब से न्हावा शेवा तक डायरेक्ट ट्रेन कनेक्शन, कार्गो मूवमेंट में तेजी और लागत में कमी

डीपी वर्ल्ड ने मध्य प्रदेश के पावरखेड़ा से न्हावा शेवा पोर्ट तक डायरेक्ट एक्जिम रेल सर्विस लॉन्च की है। हफ्ते में दो दिन चलने वाली यह सेवा आयात-निर्यात कारोबारियों को इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएगी। इससे इनलैंड लॉजिस्टिक्स फुटप्रिंट मजबूत होगा, और सुरक्षित व समयबद्ध कार्गो मूवमेंट सुनिश्चित होगा।

डीपी वर्ल्ड के पावरखेड़ा लॉजिस्टिक्स हब से शुरू हुई यह रेल सेवा विशेष रूप से एग्री-प्रोसेसिंग, फूड, स्टील, टेक्सटाइल और केमिकल उद्योगों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। हब में कंटेनर रिपेयर सेंटर, कोल्ड स्टोरेज, स्पेशल वेयरहाउस और डेडिकेटेड रेल एरिया मौजूद है, जिससे संवेदनशील कार्गो की सुरक्षित हैंडलिंग संभव होगी।यह नई रेल सेवा 10 दिसंबर 2025 से पावरखेड़ा (मध्य प्रदेश) से न्हावा शेवा पोर्ट तक सप्ताह में दो बार चलती है।

डीपी वर्ल्ड के सबकॉन्टिनेंट रेल एवं इनलैंड टर्मिनल्स वाइस प्रेसिडेंट अधेन्द्र जैन ने बताया कि यह हब ट्रांजिट टाइम में कमी, कार्गो की समयबद्ध डिलीवरी, लागत में बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा। पारंपरिक सड़क परिवहन की तुलना में कार्बन उत्सर्जन लगभग 70 प्रतिशत कम होगा।

मध्य प्रदेश की रणनीतिक स्थिति और यहां के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की मजबूत हिस्सेदारी (जीएसडीपी में 19 प्रतिशत) इसे एक महत्वाकांक्षी एक्जिम पावरहाउस बनाती है। पावरखेड़ा से डायरेक्ट रेल कनेक्टिविटी से मंडीदीप, भोपाल, इटारसी, नर्मदापुरम, पिपरिया, रायसेन और सीहोर के उद्योगों को तीन दिन में पोर्ट तक पहुंच मिल सकेगी।

यह हब ग्राहकों को स्पेशल फ्रेट ट्रेन ऑपरेटर रैंक, कंटेनर रैक और ट्रेलर्स के साथ 1400+ टीईयू मासिक क्षमता वाली रेल सुविधा देगा। कस्टम बॉन्डेड वेयरहाउसिंग, कोल्ड स्टोरेज और समयबद्ध शिपमेंट से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए कार्गो मूवमेंट आसान होगा।

ग्राहकों के समर्थन के आधार पर डीपी वर्ल्ड भविष्य में इस रेल सेवा को रोजाना ऑपरेशन में बदलने का प्लान बना रही है। कंपनी के अन्य लॉजिस्टिक्स हब जैसे पाली, मोदीनगर, पानीपत, हजीरा, अहमदाबाद और हैदराबाद से भी भारत में रेल आधारित लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को और मजबूत किया जा रहा है

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/dp-world-launches-exim-rail-service-to-increase-madhya-pradesh-port/article-39617

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.