- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 13 सितंबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकाल पर हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजे जयकारे
13 सितंबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकाल पर हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजे जयकारे
Ujjain, MP
आश्विन माह कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर शनिवार तड़के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट ब्रह्ममुहूर्त में खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से विशेष अभिषेक सम्पन्न हुआ।
शनिवार की आरती में बाबा को वैष्णव तिलक अर्पित कर भस्म से अलंकृत किया गया। रजत का शेषनाग मुकुट, मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पमालाओं से उनका भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही बाबा को मिष्ठान और फलों का भोग लगाने के बाद ड्रायफ्रूट से आकर्षक सजावट की गई।
भोर में सम्पन्न हुई भस्म आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर “हर हर महादेव” और “जय महाकाल” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए