- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 21 नवंबर महाकाल भस्म आरती: राजा रूप में विराजे महाकाल, सुबह की आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़
21 नवंबर महाकाल भस्म आरती: राजा रूप में विराजे महाकाल, सुबह की आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़
Ujjain, MP
मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा पर शुक्रवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती अत्यंत दिव्यता के साथ संपन्न हुई। सुबह 4 बजे कपाट खुलते ही गर्भगृह में पूजन की शुरुआत हुई और महाकालेश्वर को आज विशेष राजा स्वरूप में अलंकृत किया गया।
प्रातःकालीन अनुष्ठान में सबसे पहले गर्भगृह के सभी देवस्थानों पर पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शहद तथा फलों के रस से मिश्रित पंचामृत द्वारा अभिषेक संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रों और घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच “हरिओम” का जल अर्पित कर भस्म अर्पण की परंपरा पूरी की गई।
कपूर आरती के उपरांत ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर भस्म रमाई गई। बाद में भगवान को रजत शेषनाग मुकुट, रजत मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और विभिन्न पुष्पों की मालाओं से राजसी रूप प्रदान किया गया। आज का श्रृंगार भक्तों के लिए विशेष रूप से मनोहारी नजर आया।

