सेंसेक्स 513 अंक चढ़कर 85,186 पर बंद, निफ्टी में 142 अंकों की तेजी

Business

देश के शेयर बाजार में मंगलवार को मजबूत तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 513 अंकों की बढ़त के साथ 85,186 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 142 अंक चढ़कर 26,052 के स्तर पर पहुंच गया।

बाजार में यह तेजी मुख्य रूप से IT और बैंकिंग शेयरों की मजबूती के कारण देखने को मिली, जबकि फाइनेंस और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में बढ़त रही और 10 में गिरावट। निवेशकों ने पूरे सत्र के दौरान आईटी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी दिखाई, जिसके कारण प्रमुख सूचकांकों को समर्थन मिला। बाजार विशेषज्ञ इसे वैश्विक संकेतों में कुछ स्थिरता और घरेलू निवेशकों की सकारात्मक भावनाओं का परिणाम बता रहे हैं।

टेनेको क्लीन एयर इंडिया की शानदार लिस्टिंग

कारोबार की शुरुआत में टेनेको क्लीन एयर इंडिया ने स्टॉक मार्केट में दमदार प्रवेश किया। कंपनी का शेयर NSE पर 27% प्रीमियम के साथ 509 रुपये पर लिस्ट हुआ। BSE पर यह 25% प्रीमियम पर 498 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
हालांकि शुरुआती तेजी के बाद शेयर में थोड़ी गिरावट आई और यह NSE पर 490 रुपये पर बंद हुआ। इसके मुकाबले शेयर का इश्यू प्राइस 397 रुपये था।

ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले संकेत

वैश्विक बाजारों का रुख मिश्रित रहा, जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखा गया।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.34% गिरकर 48,537 पर बंद हुआ, जबकि कोरिया का कोस्पी 0.61% नीचे 3,929 पर रहा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.38% टूटकर 25,830 पर बंद हुआ।

उधर अमेरिकी बाजार में 18 नवंबर को भारी गिरावट देखने को मिली। डाउ जोन्स 1.07% गिरकर 46,091 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक कंपोजिट 1.21% नीचे रहा। S&P 500 में भी 0.83% की गिरावट दर्ज की गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय बाजार ने मजबूती दिखाई है और आने वाले सत्रों में रिजल्ट सीजन तथा विदेशी निवेशकों का रुख बाजार की दिशा तय करेगा।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-rose-by-513-points-and-closed-at-85186-nifty/article-38133

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.