सीहोर में अवैध शराब के साथ भोपाल का आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख का समान जब्त

Sehore, MP

श्यामपुर पुलिस ने भोपाल के रोशनपुरा निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद फरमान को अवैध शराब के परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया।

आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर कार छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे पकड़ने में सफलता पाई।

एसपी दीपक कुमार शुक्ला और एसडीओपी पूजा शर्मा के निर्देशन में पुलिस को सूचना मिली कि कुरावर की ओर से शराब की पेटियों से भरी स्विफ्ट कार सीहोर की तरफ बढ़ रही है। सोंठी जोड़ पर कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी ने स्पीड बढ़ाकर निवारिया रोड तक भागने की कोशिश की और वहां वाहन छोड़ फरार हो गया।

कार की तलाशी में स्पेशल विस्की की पेटियां बरामद हुईं, जिनकी कीमत 1.32 लाख रुपए है। इसके अलावा, 6 लाख रुपए की स्विफ्ट कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। कुल जब्त समान की कीमत 7.32 लाख रुपए है।

पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को भोपाल के बाणगंगा स्थित ब्लू स्टार स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना और क्षेत्र में लगातार गश्त का नतीजा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सीहोर में अवैध शराब के साथ भोपाल का आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख का समान जब्त

Sehore, MP

आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर कार छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे पकड़ने में सफलता पाई।

एसपी दीपक कुमार शुक्ला और एसडीओपी पूजा शर्मा के निर्देशन में पुलिस को सूचना मिली कि कुरावर की ओर से शराब की पेटियों से भरी स्विफ्ट कार सीहोर की तरफ बढ़ रही है। सोंठी जोड़ पर कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी ने स्पीड बढ़ाकर निवारिया रोड तक भागने की कोशिश की और वहां वाहन छोड़ फरार हो गया।

कार की तलाशी में स्पेशल विस्की की पेटियां बरामद हुईं, जिनकी कीमत 1.32 लाख रुपए है। इसके अलावा, 6 लाख रुपए की स्विफ्ट कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। कुल जब्त समान की कीमत 7.32 लाख रुपए है।

पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को भोपाल के बाणगंगा स्थित ब्लू स्टार स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना और क्षेत्र में लगातार गश्त का नतीजा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal-accused-arrested-with-illegal-liquor-in-sehore/article-30580

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.