- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उज्जैन: भाजपा नेता पर बीच सड़क कुल्हाड़ी और लाठी से जानलेवा हमला, गाड़ी को टक्कर मारकर किया हमला
उज्जैन: भाजपा नेता पर बीच सड़क कुल्हाड़ी और लाठी से जानलेवा हमला, गाड़ी को टक्कर मारकर किया हमला
Ujjain, MP
उज्जैन में भाजपा नेता ईश्वर सिंह कराड़ा पर शुक्रवार शाम कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।
बदमाशों ने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और जैसे ही नेता वाहन से उतरे, उन्हें कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला किया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना घट्टिया क्षेत्र के खजुरिया गांव के पास हुई। भाजपा नेता जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ईश्वर सिंह कराड़ा उस समय गुजर रहे थे जब रॉन्ग साइड से आई एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी, जिससे उनकी गाड़ी सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से भी टकरा गई।
सूचना मिलने पर घट्टिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच में जमीन विवाद की आशंका जताई गई है। हालांकि, अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए