- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- छिंदवाड़ा का युवा आदर्श शर्मा ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, ऑपरेशन सिंदूर को समर्पि...
छिंदवाड़ा का युवा आदर्श शर्मा ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित सफलता
Chhatarpur, MP
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा के पर्वतारोही आदर्श शर्मा ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (19,341 फीट / 5,895 मीटर) पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया। 23 वर्षीय आदर्श ने अपनी इस उपलब्धि को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और देश के वीर सैनिकों को समर्पित किया।
आदर्श शर्मा छिंदवाड़ा के चौरई क्षेत्र के गुरैया ग्राम के निवासी हैं। उनके पिता कमल कृष्ण शर्मा शासकीय शिक्षक हैं और माता का नाम रजनी शर्मा है।
कठिन परिस्थितियों में शिखर तक पहुंचा तिरंगा:
आदर्श ने 14 अगस्त की रात से चढ़ाई शुरू की। बर्फीली हवाओं, शून्य से नीचे तापमान और कम ऑक्सीजन जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने 15 अगस्त की सुबह 6 बजे शिखर पर पहुँचकर तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों में तिरंगा लेकर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए।
आदर्श की इस उपलब्धि को स्थानीय प्रशासन और लोगों ने भी सराहा। उनका कहना है कि देशभक्ति की भावना से ही उन्होंने यह साहसिक कदम उठाया और अपने कार्य को देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए