मध्यप्रदेश में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, अगले 3 साल में भरे जाएंगे 21 हजार पद

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक की भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा।

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को यह अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस बोर्ड के माध्यम से प्रदेश में पुलिस के सभी रिक्त पदों को व्यवस्थित तरीके से भरा जाएगा।

सीएम यादव ने बताया कि इस साल साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती होगी, जबकि अगले दो वर्षों में भी लगभग इतने ही पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा, “अभी भी करीब 20 हजार पद रिक्त रहेंगे, इसलिए तीन साल के भीतर सभी पद भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी।”

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट में लगे कर्मचारियों को छठे वेतनमान का जोखिम भत्ता अब दिया जाएगा।

पुलिस कर्मचारियों और विधवाओं के लिए आरक्षण:
सीएम ने यह भी ऐलान किया कि राज्य पुलिस, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के अधिकारियों-कर्मचारियों के विधवा और बच्चों के लिए स्नातक स्तर की सीटों में आरक्षण होगा।

नक्सलवाद और अन्य चुनौतियां:
डॉ. यादव ने कहा कि सरकार 2025 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के परिवारों की मदद, गोवंश तस्करी रोकने, सायबर अपराध और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर भी जोर दिया।

पदक विजेताओं का सम्मान:
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष और इस वर्ष पदक विजेता घोषित किए गए 65 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया। सीएम ने कहा, “पुलिस अफसरों के सीने में जब मेडल लगता है, तो हमारी भी छाती चौड़ी होती है।”

डॉ. यादव ने पुलिस कर्मचारियों के कार्य और उनके समर्पण को सराहते हुए कहा कि लोगों की जान बचाना आसान काम नहीं है, और सरकार हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, अगले 3 साल में भरे जाएंगे 21 हजार पद

Bhopal, MP

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को यह अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस बोर्ड के माध्यम से प्रदेश में पुलिस के सभी रिक्त पदों को व्यवस्थित तरीके से भरा जाएगा।

सीएम यादव ने बताया कि इस साल साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती होगी, जबकि अगले दो वर्षों में भी लगभग इतने ही पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा, “अभी भी करीब 20 हजार पद रिक्त रहेंगे, इसलिए तीन साल के भीतर सभी पद भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी।”

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट में लगे कर्मचारियों को छठे वेतनमान का जोखिम भत्ता अब दिया जाएगा।

पुलिस कर्मचारियों और विधवाओं के लिए आरक्षण:
सीएम ने यह भी ऐलान किया कि राज्य पुलिस, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के अधिकारियों-कर्मचारियों के विधवा और बच्चों के लिए स्नातक स्तर की सीटों में आरक्षण होगा।

नक्सलवाद और अन्य चुनौतियां:
डॉ. यादव ने कहा कि सरकार 2025 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के परिवारों की मदद, गोवंश तस्करी रोकने, सायबर अपराध और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर भी जोर दिया।

पदक विजेताओं का सम्मान:
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष और इस वर्ष पदक विजेता घोषित किए गए 65 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया। सीएम ने कहा, “पुलिस अफसरों के सीने में जब मेडल लगता है, तो हमारी भी छाती चौड़ी होती है।”

डॉ. यादव ने पुलिस कर्मचारियों के कार्य और उनके समर्पण को सराहते हुए कहा कि लोगों की जान बचाना आसान काम नहीं है, और सरकार हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-recruitment-board-will-be-made-in-madhya-pradesh-21/article-30682

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.