कृष्ण जन्माष्टमी पर वैष्णव तिलक और मोर पंख से सजे बाबा महाकाल

UJJAIN, MP

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शनिवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट सुबह 3 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान महाकालेश्वर का जल से अभिषेक कर विधिवत पूजन आरंभ हुआ। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से महाभिषेक किया गया।

आज विशेष अवसर पर भगवान महाकाल को वैष्णव तिलक और मोर पंख से अलंकृत श्रृंगार से सजाया गया। इस दौरान बाबा को भस्म अर्पित की गई। साथ ही रजत निर्मित शेषनाग का मुकुट, रजत की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की माला से भगवान को अलंकृत किया गया। इसके अतिरिक्त बाबा का ड्रायफ्रूट से बना आकर्षक श्रृंगार भी भक्तों के लिए विशेष आकर्षण रहा।

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान को फल और मिष्ठान्न का भोग अर्पित किया गया। अल सुबह हुई भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और महाकाल के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। 

baba

इस दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय महाकाल” के जयकारों से गूंज उठा। भक्ति और उल्लास से सराबोर वातावरण में श्रद्धालु खुद को भावविभोर पाते रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Aug 2025 By दैनिक जागरण

कृष्ण जन्माष्टमी पर वैष्णव तिलक और मोर पंख से सजे बाबा महाकाल

UJJAIN, MP

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शनिवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट सुबह 3 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान महाकालेश्वर का जल से अभिषेक कर विधिवत पूजन आरंभ हुआ। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से महाभिषेक किया गया।

आज विशेष अवसर पर भगवान महाकाल को वैष्णव तिलक और मोर पंख से अलंकृत श्रृंगार से सजाया गया। इस दौरान बाबा को भस्म अर्पित की गई। साथ ही रजत निर्मित शेषनाग का मुकुट, रजत की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की माला से भगवान को अलंकृत किया गया। इसके अतिरिक्त बाबा का ड्रायफ्रूट से बना आकर्षक श्रृंगार भी भक्तों के लिए विशेष आकर्षण रहा।

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान को फल और मिष्ठान्न का भोग अर्पित किया गया। अल सुबह हुई भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और महाकाल के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। 

baba

इस दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय महाकाल” के जयकारों से गूंज उठा। भक्ति और उल्लास से सराबोर वातावरण में श्रद्धालु खुद को भावविभोर पाते रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/vaishnav-tilak-on-krishna-janmashtami-and-baba-mahakal-adorned-with/article-30694

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.