भोपाल के सूखी सेवनिया में 15 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर दी जान, छोटे भाई ने देखा शव

भोपाल (म.प्र.)

On

माता-पिता काम पर थे, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

राजधानी Bhopal के Sukhi Sewania थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

छोटे भाई ने देखा सबसे पहले

पुलिस के अनुसार, किशोरी घर के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी मिली। माता-पिता रोज की तरह सुबह काम पर गए थे। सबसे पहले छोटे भाई ने बहन को इस हालत में देखा और तुरंत माता-पिता को फोन कर जानकारी दी। पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

मौके की जांच के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने किसी तरह के विवाद या डांट-फटकार की बात से इनकार किया है। किशोरी ने पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। माता-पिता फेरी लगाकर प्लास्टिक सामान बेचने का काम करते हैं।

पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव

पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शनिवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

खबरें और भी हैं

जनगणना 2027 से तय होगी विकास की दिशा, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी योजनाएं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

टाप न्यूज

जनगणना 2027 से तय होगी विकास की दिशा, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी योजनाएं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन, डिजिटल जनगणना पर जोर; कलेक्टर-कमिश्नरों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
मध्य प्रदेश 
जनगणना 2027 से तय होगी विकास की दिशा, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी योजनाएं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बेजान बालों से हैं परेशान? जानें प्याज का इस्तेमाल कर बालों को घना और मजबूत बनाने का तरीका

प्याज का रस बालों के लिए क्यों है फायदेमंद और इसे कैसे इस्तेमाल करें
लाइफ स्टाइल 
बेजान बालों से हैं परेशान? जानें प्याज का इस्तेमाल कर बालों को घना और मजबूत बनाने का तरीका

ट्रेंडिंग फैशन और सोशल मीडिया: हमारी संस्कृति पर असर

सोशल मीडिया ने फैशन को विश्वव्यापी बना दिया है, लेकिन इसका प्रभाव हमारी संस्कृति पर भी स्पष्ट दिखाई देता है।...
ओपीनियन 
ट्रेंडिंग फैशन और सोशल मीडिया: हमारी संस्कृति पर असर

बिजनेस

सत्व गोल्ड लिमिटेक्स ने रिटेल मार्केट में एंट्री की, पेश किया भारत का पहला 9 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी कॉन्सेप्ट सत्व गोल्ड लिमिटेक्स ने रिटेल मार्केट में एंट्री की, पेश किया भारत का पहला 9 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी कॉन्सेप्ट
ओमनीचैनल रिटेल मॉडल अपनाया – ब्रिक-एंड-मोर्टार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए मॉडर्न ज्वेलरी डिज़ाइन्स उपलब्ध कराए जाएंगे।
एअर इंडिया पर करीब 1 करोड़ का जुर्माना: फिटनेस प्रमाणन बिना 8 उड़ानों पर नियामक की सख्त कार्रवाई
रिलायंस को वेनेजुएला से सीधे कच्चा तेल खरीदने की मंजूरी: आपूर्ति विविधीकरण की दिशा में बड़ा कदम
चांदी दो दिन में 24 हजार सस्ती, सोना 2,899 गिरा: 13 फरवरी की ताज़ा कीमतें
सेंसेक्स 1,048 अंक गिरकर 82,627 पर बंद, निफ्टी में 336 अंक की गिरावट
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.