IAS संतोष वर्मा का विवाद बढ़ा: हाईकोर्ट पर SC-ST बच्चों को रोकने का आर

MP

On

ब्राह्मण बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद IAS संतोष वर्मा ने जस्टिस सिस्टम पर विवादित बयान दिया, सवर्ण संगठनों ने 14 दिसंबर को सीएम हाउस घेराव की घोषणा की

आईएएस अफसर और अजाक्स के अध्यक्ष संतोष वर्मा के बयान ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। प्रांतीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि एससी-एसटी वर्ग के बच्चे सिविल जज नहीं बन पा रहे क्योंकि “हाईकोर्ट उन्हें अवसर नहीं दे रहा।” इस टिप्पणी के बाद सवर्ण संगठनों में आक्रोश बढ़ गया है और उन्होंने 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की घोषणा की है।

वर्मा ने कहा कि उनके समाज के युवा आईएएस, आईपीएस, डिप्टी कलेक्टर या डीएसपी बन जाते हैं, लेकिन सिविल जज की परीक्षा में उनकी योग्यता नजरअंदाज की जाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उम्मीदवारों को जानबूझकर 50 प्रतिशत कट ऑफ से थोड़ा कम अंक दिए जाते हैं, जिससे चयन प्रभावित होता है। वर्मा का कहना था, “हाईकोर्ट से हमें न्याय की उम्मीद है, लेकिन वही हमारे बच्चों को रोक रहा है।”

इससे पहले भी वर्मा ने ब्राह्मण बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए जब तक उनके बेटे को किसी ब्राह्मण परिवार की बेटी से संबंध न मिले। इसके चलते सामाजिक और राजनीतिक दबाव बढ़ गया था।

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज समेत अन्य संगठनों ने वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंत्रालय अधिकारी-कर्मचारी संघ ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। सोशल मीडिया पर सवर्ण समाज ने 14 दिसंबर को सीएम हाउस घेराव और “ऑपरेशन बगावत” अभियान की तैयारी की घोषणा की है। उनका कहना है कि वर्मा के बयान उनकी धर्म, संस्कृति और समाज की अस्मिता पर हमला हैं।

संतोष वर्मा के बयान ने एक बार फिर IAS अधिकारियों की संवैधानिक मर्यादा और न्यायपालिका पर सवाल खड़ा कर दिया है। सवर्ण समाज ने सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है कि ऐसे बयानों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। वहीं, वर्मा के समर्थक इसे अपने अधिकारों और आरक्षण की सुरक्षा के लिए आवश्यक आवाज बता रहे हैं।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/693a64e501016/article-39654

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.