भोपाल में एम्स के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिरा, 8 घायल, 23 की हालत गंभीर

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

भोपाल में एम्स के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिर गया, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। 35 साल पुराने भवन के ऊपर बनी चार मंजिला इमारत का यह हिस्सा गिरा।

भोपाल में शुक्रवार को एम्स के सामने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा अचानक गिर गया, जिससे वहां मौजूद आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब सडाना मेडिकल स्टोर में मरीज और उनके परिजन दवाई लेने पहुंचे हुए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिल्डिंग का यह हिस्सा अवैध निर्माण प्रतीत होता है और नगर निगम को तुरंत इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

पुराने भवन पर निर्माणाधीन इमारत

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस चार मंजिला इमारत में हुआ, जो लगभग 35 साल पुराने भवन के ऊपर बन रही थी। इस बिल्डिंग का छज्जा काफी बाहर निकला हुआ था और शेड के ऊपर गिरने से शेड भी ढह गया। इससे नीचे खड़े लोग घायल हो गए।

एम्स में भर्ती घायल

हादसे के बाद कुल आठ घायल एम्स भोपाल लाए गए। इनमें से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। पांच मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। 23 साल की नंदिनी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनके शरीर पर लोहे का एंगल लगने से गहरा घाव हुआ है। डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। अन्य घायल मरीजों में 56 वर्षीय मनोज कुमार, 19 वर्षीय तनुश्री, ग्वालियर निवासी अभय और उमरिया निवासी सोमप्रकाश सिंह शामिल हैं।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग का कुछ हिस्सा अवैध था और यह हादसा इसी लापरवाही का नतीजा है। नगर निगम से उन्हें उम्मीद है कि इस तरह की निर्माणात्मक अनियमितताओं पर तुरंत रोक लगाई जाएगी, ताकि भविष्य में किसी और को नुकसान न पहुंचे।

डॉक्टरों की चेतावनी

एम्स के चिकित्सकों ने कहा कि घायल मरीजों की हालत अभी स्थिर है, लेकिन गंभीर रूप से घायल नंदिनी की लगातार निगरानी की जा रही है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि इस इलाके में सावधानी बरतें और निर्माणाधीन इमारतों के आसपास खड़े होने से बचें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2026 By Rohit.P

भोपाल में एम्स के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिरा, 8 घायल, 23 की हालत गंभीर

भोपाल (म.प्र.)

भोपाल में शुक्रवार को एम्स के सामने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा अचानक गिर गया, जिससे वहां मौजूद आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब सडाना मेडिकल स्टोर में मरीज और उनके परिजन दवाई लेने पहुंचे हुए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिल्डिंग का यह हिस्सा अवैध निर्माण प्रतीत होता है और नगर निगम को तुरंत इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

पुराने भवन पर निर्माणाधीन इमारत

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस चार मंजिला इमारत में हुआ, जो लगभग 35 साल पुराने भवन के ऊपर बन रही थी। इस बिल्डिंग का छज्जा काफी बाहर निकला हुआ था और शेड के ऊपर गिरने से शेड भी ढह गया। इससे नीचे खड़े लोग घायल हो गए।

एम्स में भर्ती घायल

हादसे के बाद कुल आठ घायल एम्स भोपाल लाए गए। इनमें से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। पांच मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। 23 साल की नंदिनी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनके शरीर पर लोहे का एंगल लगने से गहरा घाव हुआ है। डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। अन्य घायल मरीजों में 56 वर्षीय मनोज कुमार, 19 वर्षीय तनुश्री, ग्वालियर निवासी अभय और उमरिया निवासी सोमप्रकाश सिंह शामिल हैं।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग का कुछ हिस्सा अवैध था और यह हादसा इसी लापरवाही का नतीजा है। नगर निगम से उन्हें उम्मीद है कि इस तरह की निर्माणात्मक अनियमितताओं पर तुरंत रोक लगाई जाएगी, ताकि भविष्य में किसी और को नुकसान न पहुंचे।

डॉक्टरों की चेतावनी

एम्स के चिकित्सकों ने कहा कि घायल मरीजों की हालत अभी स्थिर है, लेकिन गंभीर रूप से घायल नंदिनी की लगातार निगरानी की जा रही है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि इस इलाके में सावधानी बरतें और निर्माणाधीन इमारतों के आसपास खड़े होने से बचें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/69c6412a35835/article-49261

खबरें और भी हैं

रूस के साथ हुई 858 करोड़ की डील, भारत को मिलेगी तुंगुस्का मिसाइल, एयर डिफेंस होगा और मजबूत

टाप न्यूज

भारत ने रूस के साथ 858 करोड़ रुपये की रक्षा डील कर तुंगुस्का एयर डिफेंस सिस्टम को शामिल करने का...
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
रूस के साथ हुई 858 करोड़ की डील, भारत को मिलेगी तुंगुस्का मिसाइल, एयर डिफेंस होगा और मजबूत

अब भारत की सेना-एयरफोर्स-सुरक्षा होगी और मजबूत, सरकार ने 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा परियोजनाओं को दी मंजूरी

भारत ने अपनी सेना, वायु सेना और तटरक्षक बल की क्षमता बढ़ाने के लिए 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा...
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
अब भारत की सेना-एयरफोर्स-सुरक्षा होगी और मजबूत, सरकार ने 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा परियोजनाओं को दी मंजूरी

जैकसन ग्रुप ने सस्टेनेबल भविष्य को गति प्रदान करने के लिए सौरव गांगुली के साथ की साझेदारी

अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत बनाने और सस्टेनेबल विकास को बढ़ावा देने के लिए, जैक्सन ग्रुप ने अपना पहला ब्रांड...
देश विदेश 
जैकसन ग्रुप ने सस्टेनेबल भविष्य को गति प्रदान करने के लिए सौरव गांगुली के साथ की साझेदारी

भोपाल में एम्स के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिरा, 8 घायल, 23 की हालत गंभीर

भोपाल में एम्स के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिर गया, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। 35 साल पुराने...
मध्य प्रदेश  भोपाल 
भोपाल में एम्स के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिरा, 8 घायल, 23 की हालत गंभीर

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.