भोपाल नगर निगम बजट बैठक आज: 3500 करोड़ के प्रस्ताव पर विपक्ष के तीखे तेवर

भोपाल (म.प्र.)

On

गोमांस विवाद, लोकायुक्त कार्रवाई और नई बिल्डिंग मुद्दे पर घमासान तय; टैक्स बढ़ोतरी की संभावना कम

भोपाल नगर निगम परिषद की 23 मार्च को होने वाली बैठक में करीब 3500 करोड़ रुपए का बजट पेश किया जाएगा। बजट से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है और विपक्ष ने कई मुद्दों पर ‘शहर सरकार’ को घेरने की रणनीति बना ली है। गोमांस बरामदगी, लोकायुक्त की हालिया कार्रवाई और नई निगम बिल्डिंग से जुड़े विवाद बैठक में मुख्य चर्चा का केंद्र रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, इस बार प्रॉपर्टी टैक्स और जल कर बढ़ाने की संभावना कम है। जनप्रतिनिधियों की आपत्तियों के चलते प्रशासन कर बढ़ोतरी से बचने के संकेत दे रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में निगम ने 3611 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था, जबकि इस बार बजट का आकार थोड़ा कम रखा गया है।

निगम के स्लॉटर हाउस में 26 टन गोमांस मिलने का मामला एक बार फिर गरमाएगा। इस मुद्दे पर पिछली बैठक में भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया था। वहीं, लिंक रोड नंबर-2 पर करीब 40 करोड़ रुपए से बनी नई निगम बिल्डिंग को लेकर भी सवाल उठेंगे। अधूरी तैयारियों के बीच इसके संचालन शुरू करने और हाल ही में एक बुजुर्ग की मौत ने इस मामले को संवेदनशील बना दिया है।

बैठक में शहर की पार्किंग समस्या भी प्रमुख एजेंडे में शामिल है। नगर निगम 14 नई पार्किंग विकसित करने का प्रस्ताव पेश करेगा, जिनमें से 5 मेट्रो स्टेशनों के नीचे बनाई जाएंगी। इन पार्किंग स्थलों पर लगभग 40 चारपहिया और 250 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। पुलिस से सहमति मिलने के बाद यह प्रस्ताव परिषद के सामने रखा जाएगा।

दरअसल, भोपाल मेट्रो के 6.22 किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर बने 8 स्टेशनों पर फिलहाल पार्किंग की सुविधा नहीं है। यात्रियों को केवल पिक-एंड-ड्रॉप की व्यवस्था मिल रही है, जिससे दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम इस कमी को दूर करने के लिए वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की योजना लेकर आया है।

इसके अलावा, आदमपुर खंती में जमा लीगेसी वेस्ट के निपटान के लिए 55.54 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।

निगम के 145 अनुपयोगी वाहनों को कंडम घोषित करने का प्रस्ताव भी बैठक में आएगा, जिससे रखरखाव खर्च में कटौती की जा सके।

कुल मिलाकर, यह बैठक केवल बजट प्रस्तुति तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि शहर के विकास, प्रशासनिक फैसलों और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का केंद्र बनेगी। आने वाले समय में यह तय करेगा कि भोपाल के शहरी ढांचे और सुविधाओं को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।

-------------------------

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Mar 2026 By ANKITA

भोपाल नगर निगम बजट बैठक आज: 3500 करोड़ के प्रस्ताव पर विपक्ष के तीखे तेवर

भोपाल (म.प्र.)

भोपाल नगर निगम परिषद की 23 मार्च को होने वाली बैठक में करीब 3500 करोड़ रुपए का बजट पेश किया जाएगा। बजट से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है और विपक्ष ने कई मुद्दों पर ‘शहर सरकार’ को घेरने की रणनीति बना ली है। गोमांस बरामदगी, लोकायुक्त की हालिया कार्रवाई और नई निगम बिल्डिंग से जुड़े विवाद बैठक में मुख्य चर्चा का केंद्र रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, इस बार प्रॉपर्टी टैक्स और जल कर बढ़ाने की संभावना कम है। जनप्रतिनिधियों की आपत्तियों के चलते प्रशासन कर बढ़ोतरी से बचने के संकेत दे रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में निगम ने 3611 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था, जबकि इस बार बजट का आकार थोड़ा कम रखा गया है।

निगम के स्लॉटर हाउस में 26 टन गोमांस मिलने का मामला एक बार फिर गरमाएगा। इस मुद्दे पर पिछली बैठक में भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया था। वहीं, लिंक रोड नंबर-2 पर करीब 40 करोड़ रुपए से बनी नई निगम बिल्डिंग को लेकर भी सवाल उठेंगे। अधूरी तैयारियों के बीच इसके संचालन शुरू करने और हाल ही में एक बुजुर्ग की मौत ने इस मामले को संवेदनशील बना दिया है।

बैठक में शहर की पार्किंग समस्या भी प्रमुख एजेंडे में शामिल है। नगर निगम 14 नई पार्किंग विकसित करने का प्रस्ताव पेश करेगा, जिनमें से 5 मेट्रो स्टेशनों के नीचे बनाई जाएंगी। इन पार्किंग स्थलों पर लगभग 40 चारपहिया और 250 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। पुलिस से सहमति मिलने के बाद यह प्रस्ताव परिषद के सामने रखा जाएगा।

दरअसल, भोपाल मेट्रो के 6.22 किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर बने 8 स्टेशनों पर फिलहाल पार्किंग की सुविधा नहीं है। यात्रियों को केवल पिक-एंड-ड्रॉप की व्यवस्था मिल रही है, जिससे दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम इस कमी को दूर करने के लिए वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की योजना लेकर आया है।

इसके अलावा, आदमपुर खंती में जमा लीगेसी वेस्ट के निपटान के लिए 55.54 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।

निगम के 145 अनुपयोगी वाहनों को कंडम घोषित करने का प्रस्ताव भी बैठक में आएगा, जिससे रखरखाव खर्च में कटौती की जा सके।

कुल मिलाकर, यह बैठक केवल बजट प्रस्तुति तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि शहर के विकास, प्रशासनिक फैसलों और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का केंद्र बनेगी। आने वाले समय में यह तय करेगा कि भोपाल के शहरी ढांचे और सुविधाओं को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।

-------------------------

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal-municipal-corporation-budget-meeting-today-oppositions-sharp-stance-on/article-48746

खबरें और भी हैं

जबलपुर में गैस संकट से होटल-रेस्टोरेंट प्रभावित, इंडियन कॉफी हाउस ने अपनाया कोयले का सहारा

टाप न्यूज

एक हफ्ते से रसोई गैस की कमी; इंडक्शन और भट्ठियों पर खाना बनाकर सेवा जारी रखने की कोशिश
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में गैस संकट से होटल-रेस्टोरेंट प्रभावित, इंडियन कॉफी हाउस ने अपनाया कोयले का सहारा

इंदौर में नई कलेक्टर गाइडलाइन पर 500 आपत्तियां, दरों में 200% तक बढ़ोतरी पर विवाद

2606 लोकेशन पर प्रस्तावित वृद्धि को लेकर आमजन, वकील और रियल एस्टेट सेक्टर ने जताई चिंता
मध्य प्रदेश 
इंदौर में नई कलेक्टर गाइडलाइन पर 500 आपत्तियां, दरों में 200% तक बढ़ोतरी पर विवाद

असम चुनाव से पहले BJP में असंतोष, टिकट बंटवारे को लेकर बगावत के संकेत

कांग्रेस से आए नेताओं को टिकट मिलने पर नाराजगी; CM हिमंत बिस्वा सरमा ने संभाली कमान
देश विदेश  चुनाव  टॉप न्यूज़ 
असम चुनाव से पहले BJP में असंतोष, टिकट बंटवारे को लेकर बगावत के संकेत

PM मोदी बने भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने वाले नेता, 8931 दिन का रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल को मिलाकर पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ा; लगातार प्रधानमंत्री रहने में नेहरू अब भी...
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
PM मोदी बने भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने वाले नेता, 8931 दिन का रिकॉर्ड

बिजनेस

हॉर्मुज स्ट्रेट पर तनाव बढ़ा, ट्रम्प की चेतावनी से बाजार में हलचल; निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह हॉर्मुज स्ट्रेट पर तनाव बढ़ा, ट्रम्प की चेतावनी से बाजार में हलचल; निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह
मिडिल ईस्ट संकट, महंगा कच्चा तेल और विदेशी निवेश की बिकवाली—इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे 5 बड़े...
LPG संकट पर केंद्र का बड़ा कदम: 23 मार्च से राज्यों को 20% अतिरिक्त गैस सप्लाई
प्रीमियम पेट्रोल महंगा, भोपाल में 117 प्रति लीटर पार; इंडस्ट्रियल फ्यूल में 25% बढ़ोतरी
अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, ग्लोबल बाजार में बढ़ेगी सप्लाई; भारत में कीमतें रह सकती हैं स्थिर
सेंसेक्स 326 अंक चढ़ा, निफ्टी 112 अंक की तेजी के साथ बंद; क्रूड ऑयल 107 डॉलर पर आया
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.