मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर: पारा 40°C पार, 16 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट

भोपाल (म.प्र.)

On

रतलाम सबसे गर्म, कई जिलों में तेज लू की चेतावनी; मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मध्य प्रदेश में अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ही भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने 16 अप्रैल से हीटवेव (लू) चलने की चेतावनी जारी की है।

राज्य के मौसम केंद्र के अनुसार, धार, खरगोन, खंडवा, सीधी और सिंगरौली जिलों में विशेष रूप से लू का असर देखने को मिल सकता है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

रविवार को प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा खजुराहो में 40.4 डिग्री, धार, मंडला और नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। कई अन्य शहरों जैसे दमोह, रीवा और टीकमगढ़ में भी तापमान 39.5 डिग्री के आसपास पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, लेकिन इसका प्रभाव प्रदेश में तापमान को कम करने में नहीं दिखेगा। इसके चलते आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहने और तेज धूप पड़ने के कारण दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रात के तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

स्वास्थ्य विभाग और मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को हीटवेव से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। इनमें पर्याप्त पानी पीना, हल्के और सूती कपड़े पहनना, धूप में निकलते समय सिर को ढकना और जरूरत पड़ने पर ही बाहर जाना शामिल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Apr 2026 By ANKITA

मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर: पारा 40°C पार, 16 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट

भोपाल (म.प्र.)

मध्य प्रदेश में अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ही भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने 16 अप्रैल से हीटवेव (लू) चलने की चेतावनी जारी की है।

राज्य के मौसम केंद्र के अनुसार, धार, खरगोन, खंडवा, सीधी और सिंगरौली जिलों में विशेष रूप से लू का असर देखने को मिल सकता है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

रविवार को प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा खजुराहो में 40.4 डिग्री, धार, मंडला और नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। कई अन्य शहरों जैसे दमोह, रीवा और टीकमगढ़ में भी तापमान 39.5 डिग्री के आसपास पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, लेकिन इसका प्रभाव प्रदेश में तापमान को कम करने में नहीं दिखेगा। इसके चलते आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहने और तेज धूप पड़ने के कारण दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रात के तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

स्वास्थ्य विभाग और मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को हीटवेव से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। इनमें पर्याप्त पानी पीना, हल्के और सूती कपड़े पहनना, धूप में निकलते समय सिर को ढकना और जरूरत पड़ने पर ही बाहर जाना शामिल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/heat-wave-havoc-in-madhya-pradesh-mercury-crosses-40%C2%B0c-heat/article-50992

खबरें और भी हैं

आज राजकीय सम्मान के साथ होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, मुंबई में 4 बजे दी जाएगी मुखाग्नि

टाप न्यूज

संगीत जगत में शोक की लहर, परिवार ने अंतिम संस्कार में सीमित लोगों की मौजूदगी की अपील की
बालीवुड  देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
आज राजकीय सम्मान के साथ होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, मुंबई में 4 बजे दी जाएगी मुखाग्नि

बिहार में नए CM पर मंथन तेज, BJP ने शिवराज सिंह चौहान को बनाया पर्यवेक्षक

विधायक दल की बैठक में तय होगा नया नेता; 14 अप्रैल की कैबिनेट बैठक से पहले बढ़ी सियासी हलचल
देश विदेश  चुनाव  मध्य प्रदेश 
बिहार में नए CM पर मंथन तेज, BJP ने शिवराज सिंह चौहान को बनाया पर्यवेक्षक

उज्जैन में फर्जी IAS गिरफ्तार, महाकाल मंदिर में VIP सुविधा लेने की कोशिश नाकाम

भस्म आरती में शामिल होने के लिए बनाया दबाव, सर्किट हाउस में भी फर्जी पहचान से कराई बुकिंग; पूछताछ में...
मध्य प्रदेश 
उज्जैन में फर्जी IAS गिरफ्तार, महाकाल मंदिर में VIP सुविधा लेने की कोशिश नाकाम

एनएसईएफआई का अनुमान: 2026 में भारत बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सौर बाजार

केवल 14 महीनों में 50 गीगावाट जोड़कर भारत ने 150 गीगावाट का आंकड़ा किया पार
देश विदेश  बिजनेस 
एनएसईएफआई का अनुमान: 2026 में भारत बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सौर बाजार

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.