- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल
- पोदार लिटिल मैस्ट्रोस, अरेरा कॉलोनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे का उत्साहपूर्वक आयोजन
पोदार लिटिल मैस्ट्रोस, अरेरा कॉलोनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे का उत्साहपूर्वक आयोजन
भोपाल, 21 जून 2026
पोदार लिटिल मैस्ट्रोस, अरेरा कॉलोनी में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिवार के साथ स्वास्थ्य एवं रिश्तों के महत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग सत्र से हुई, जिसमें बच्चों, उनके माता-पिता एवं शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। इस गतिविधि का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा परिवार के साथ योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था।
इसके पश्चात फादर्स डे समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और उनके पिताओं ने मिलकर अनेक मनोरंजक एवं रोचक गतिविधियों में भाग लिया। विभिन्न खेलों एवं गतिविधियों ने पिता और बच्चों के बीच प्रेम, अपनत्व और आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों का उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में परिवार की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यह आयोजन हंसी, खुशी और पारिवारिक मूल्यों के संदेश के साथ संपन्न हुआ तथा सभी उपस्थित लोगों के लिए यादगार बन गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए