ग्वालियर मर्डर केस में बड़ा खुलासा: ‘कालीबाई’ नहीं, टीकमगढ़ की सुनीता पाल थी मृतका

ग्वालियर (म.प्र.)

On

AI तकनीक से हुई शिनाख्त, छह से अधिक शादियां कर चुकी थी महिला; हाथ पर गुदा ‘पप्पू’ निकला पूर्व पति का नाम, संदेही की पहचान

ग्वालियर के भिंड रोड स्थित नारायण विहार कॉलोनी में झाड़ियों से मिले अज्ञात महिला के अर्द्धनग्न शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जिसे स्थानीय लोग ‘कालीबाई’ समझ रहे थे, वह असल में टीकमगढ़ जिले की रहने वाली सुनीता पाल निकली। पुलिस ने यह शिनाख्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से तैयार किए गए चेहरे के स्केच और मैदानी जांच के आधार पर की है। मामले में हत्या के संदेह में एक युवक की पहचान हो चुकी है, जिसकी तलाश जारी है।

29 दिसंबर 2025 की शाम ग्वालियर के कटारे फार्म के पास झाड़ियों में एक महिला का अर्द्धनग्न शव मिला था। महिला के चेहरे पर पत्थर से कई वार किए गए थे, जिससे चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। घटनास्थल से खून से सना पत्थर, महिला और पुरुष के कपड़े बरामद हुए थे। शुरुआती हालात को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी।

चेहरा बुरी तरह खराब होने के कारण मृतका की पहचान नहीं हो पा रही थी। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि पुलिस विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पहचान न होने के कारण जांच आगे बढ़ाना चुनौती बना हुआ था।

मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने हाईटेक तरीका अपनाया। AI तकनीक की मदद से महिला का संभावित चेहरा तैयार कराया गया। इसके बाद पुलिस ने मजदूर बस्तियों, ठेला लगाने वालों और अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों से संपर्क किया। मेला ग्राउंड के पीछे रहने वाले कुछ लोगों ने महिला को ‘कालीबाई’ के नाम से पहचाना, जो पिंटो पार्क से गोला का मंदिर इलाके के बीच घूमती रहती थी।

जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि मृतका टीकमगढ़ की सुनीता पाल है। वह नशे की आदी थी और अब तक छह से सात शादियां कर चुकी थी। उसके हाथ पर गुदा ‘पप्पू’ नाम उसके एक पूर्व पति पप्पू पाल का निकला, जिसे वह करीब दो साल पहले छोड़ चुकी थी। कुछ समय वह उत्तर प्रदेश में लखन उर्फ कैस खान के साथ भी रही थी। टीकमगढ़ में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी, लेकिन बार-बार घर छोड़ने की आदत के चलते पुलिस तलाश बंद कर चुकी थी।

पुलिस को घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों से एक युवक का फुटेज मिला है, जो वारदात के आसपास दो-तीन बार दिखाई दिया। युवक स्लेटी जींस, जैकेट और गले में लाल साफा पहने नजर आ रहा है। मुखबिरों की मदद से उसकी पहचान कर ली गई है, हालांकि वह अभी गिरफ्त से बाहर है।

एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि मृतका की पहचान हो चुकी है और संदेही की तलाश तेज कर दी गई है। संदेही के पकड़े जाने के बाद हत्या के कारणों और घटनाक्रम का पूरा खुलासा किया जाएगा।

-----------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/big-revelation-in-gwalior-murder-case-the-deceased-was-sunita/article-42065

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.