भोपाल में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला: SIT जांच तेज, एक आरोपी जेल में, दूसरा रिमांड पर

भोपाल (म.प्र.)

On

कार में वारदात, वीडियो बनाकर धमकी; छात्रा चार दिन अस्पताल में भर्ती, पुलिस को अब तक मोबाइल बरामद नहीं

राजधानी भोपाल में 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का गंभीर मामला सामने आया है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने 2 फरवरी को दर्ज शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को 16 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे कार में ले जाकर दुष्कर्म किया गया और घटना का वीडियो बनाया गया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे वसूले गए और दोबारा संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया। पीड़िता ने धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव डालने का आरोप लगाया है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद से छात्रा मानसिक आघात में है। परिजनों के मुताबिक, वह डरी-सहमी है और लोगों से बात करने से बच रही है। तबीयत बिगड़ने पर उसे चार दिन तक अस्पताल में भर्ती रखना पड़ा। हाल ही में उसे छुट्टी दी गई है। स्वास्थ्य कारणों से विशेष जांच दल (SIT) अब तक उसके विस्तृत बयान दर्ज नहीं कर सका है।

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने होटल में पहचान उजागर होने के डर से कथित वारदात कारों में अंजाम दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक थार समेत चार कारें जब्त की हैं। एक वाहन से धारदार हथियार भी मिला है, जिसके बाद आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं।

दूसरे आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को कथित वीडियो वाला मोबाइल फोन अब तक नहीं मिला है। अधिकारी बताते हैं कि आरोपी मोबाइल के बारे में अलग-अलग बयान दे रहा है। पुलिस को आशंका है कि मोबाइल में अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य हो सकते हैं। बरामदगी के बाद उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

मुख्य आरोपी को 3 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 8 फरवरी को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चार सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। पुलिस अन्य संभावित पीड़िताओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है, हालांकि अब तक कोई दूसरी शिकायत सामने नहीं आई है।

एसआईटी की प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार होते ही उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/case-of-rape-and-blackmailing-of-a-minor-in-bhopal/article-46279

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.