छिंदवाड़ा: पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, आसपास के CCTV खंगाले जा रहे; अवैध गर्भपात की आशंका की जांच

Chhindwara, MP

छिंदवाड़ा जिले के हर्रई नगर में मोक्षधाम के पास बुधवार को एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हर्रई थाना पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 थाना प्रभारी ओमेश मार्को ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल को घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जाँच के दौरान आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि शव मोक्षधाम के पास कैसे पहुँचा और इसमें कौन-कौन शामिल हो सकता है, इस बारे में सुराग मिल सकें।

अवैध गर्भपात की आशंका, रिपोर्ट का इंतज़ार

घटना को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग आशंकाएँ व्यक्त की जा रही हैं। अवैध गर्भपात से जुड़ी संभावना भी पुलिस के जाँच दायरे में है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण और नवजात की पहचान से जुड़े तथ्य स्पष्ट होंगे। थाना प्रभारी ने कहा कि “हर कोण से बारीकी से जाँच की जा रही है, तथ्य सामने आते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस की अपील

पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि यदि किसी ने इस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखी हो या संबंधित जानकारी हो, तो थाना हर्रई से संपर्क करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छिंदवाड़ा: पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, आसपास के CCTV खंगाले जा रहे; अवैध गर्भपात की आशंका की जांच

Chhindwara, MP

 थाना प्रभारी ओमेश मार्को ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल को घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जाँच के दौरान आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि शव मोक्षधाम के पास कैसे पहुँचा और इसमें कौन-कौन शामिल हो सकता है, इस बारे में सुराग मिल सकें।

अवैध गर्भपात की आशंका, रिपोर्ट का इंतज़ार

घटना को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग आशंकाएँ व्यक्त की जा रही हैं। अवैध गर्भपात से जुड़ी संभावना भी पुलिस के जाँच दायरे में है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण और नवजात की पहचान से जुड़े तथ्य स्पष्ट होंगे। थाना प्रभारी ने कहा कि “हर कोण से बारीकी से जाँच की जा रही है, तथ्य सामने आते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस की अपील

पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि यदि किसी ने इस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखी हो या संबंधित जानकारी हो, तो थाना हर्रई से संपर्क करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chhindwara-police-sent-the-dead-body-post-mortem-investigating-the/article-31094

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.