जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का दावा फर्जी निकला, AI वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच शुरू

जबलपुर (म.प्र.)

On

सोशल मीडिया पर फैलाया गया भ्रामक वीडियो, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किया खंडन, लाइक-व्यू के लिए रचा गया भ्रम

सोशल मीडिया पर जबलपुर रेलवे स्टेशन पर हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग का दावा करने वाला वीडियो पूरी तरह फर्जी और भ्रामक निकला है। इस वीडियो के वायरल होते ही जबलपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तत्काल इसका खंडन किया और मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को सौंप दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से जनरेट किया गया है, जिसका उद्देश्य केवल सोशल मीडिया पर लाइक और व्यू हासिल करना था।

वायरल वीडियो में रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर एक यात्री विमान खड़ा दिखाया गया है। वीडियो में एक युवक यह दावा करता नजर आता है कि तकनीकी खराबी के कारण पायलट को रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। वीडियो में यह भी कहा गया कि विमान और ट्रेन के बीच टक्कर होते-होते बची, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और ट्रेन संचालन रोक दिया गया है। इसी तरह का एक अन्य 14 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया, जिसमें विमान को रेलवे ट्रैक पर खड़ा दिखाकर असामान्य घटना बताया गया।

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर एक तीसरे वीडियो में बड़े विमान को खेत में उतरे हुए दिखाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों के जमा होने का दावा किया गया। इन सभी वीडियो में अलग-अलग स्थानों पर विमान की आपात लैंडिंग की कहानी गढ़ी गई, जिससे आम लोगों में भ्रम और चिंता की स्थिति बन गई।

मामले पर संज्ञान लेते हुए जबलपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर आर.आर. पांडे ने स्पष्ट किया कि शहर में किसी भी प्रकार की विमान आपात लैंडिंग की कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह AI से तैयार किया गया फर्जी कंटेंट है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे गंभीर सुरक्षा से जुड़ा मामला मानते हुए तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी।

पांडे ने बताया कि वीडियो के सामने आते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई गई, जिसमें सीआरपीएफ और स्थानीय थाना पुलिस शामिल रही। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वीडियो बनाने और प्रसारित करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। खमरिया थाना पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया अकाउंट्स की पड़ताल की जा रही है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने आम जनता से अपील की है कि बिना पुष्टि के ऐसे वीडियो पर भरोसा न करें और न ही उन्हें आगे साझा करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के भ्रामक वीडियो खासतौर पर कम जानकारी वाले लोगों को विचलित करते हैं, जिससे वे घबराकर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या अधिकारियों को फोन करने लगते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली अफवाहें न केवल भ्रम फैलाती हैं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था के लिए भी खतरा बन सकती हैं। इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/claim-of-emergency-landing-of-plane-at-jabalpur-railway-station/article-43247

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.