- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP में बारिश-बाढ़ के हालात पर CM यादव ने लिया जायजा, 527 लोगों को बचाया
MP में बारिश-बाढ़ के हालात पर CM यादव ने लिया जायजा, 527 लोगों को बचाया
भोपाल (म.प्र.)
भोपाल के राज्य आपदा कमान केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, आगर मालवा और खंडवा के रेस्क्यू ऑपरेशन की ली जानकारी
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के बीच कई जिलों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र पहुंचकर हालात की समीक्षा की। सिचुएशन रूम से मुख्यमंत्री ने अलग-अलग जिलों में चल रहे बचाव अभियानों की जानकारी ली। अधिकारियों से यह भी जाना कि प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों तक राहत कैसे पहुंचाई जा रही है और रेस्क्यू टीमों को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कुछ प्रभावित लोगों और मौके पर बचाव कार्य में जुटे कर्मचारियों व स्थानीय लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत भी की।
बैठक के दौरान बताया गया कि एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय लोगों की मदद से अब तक 527 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू में शामिल टीमों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में स्थानीय लोगों की मदद भी अहम रही है। उन्होंने ऐसे लोगों को सम्मानित करने की बात कही, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों को सुरक्षित निकालने में मदद की। प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में भोजन सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और जरूरत के मुताबिक दूसरे जिलों से अतिरिक्त मदद लेने के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर स्थिति बनने पर एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है। राज्य आपदा केंद्र में अपर मुख्य सचिव गृह संजय शुक्ला, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और होमगार्ड निदेशक प्रज्ञा रिचा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को बारिश और बाढ़ से जुड़े मामलों में लगातार निगरानी रखने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से पुल-पुलिया और निचले रास्तों पर पानी होने की स्थिति में लोगों और वाहनों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए। उनका कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जिला स्तर पर पुलिस और प्रशासन को आपसी तालमेल के साथ काम करने के लिए कहा गया है, जबकि जरूरत पड़ने पर संभाग और राज्य स्तर से भी तत्काल सहायता लेने के निर्देश दिए गए हैं। सिचुएशन रूम से मुख्यमंत्री ने राजगढ़, सीहोर, आगर मालवा, विदिशा और खंडवा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का वर्चुअल जायजा लिया। अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में स्थिति के अनुसार बचाव दल तैनात रखने और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा गया।

Recommended for You
दैनिक जागरण से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें: