बैतूल में 7 खातों से 9.84 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, इंदौर में 3 आरोपी गिरफ्तार

Betul, MP

मृत व्यक्ति के खाते से भी लेन-देन, बैंक कर्मचारी ने डेटा गिरोह को लीक किया, पुलिस ने हाईटेक छापेमारी में मोबाइल और ATM कार्ड बरामद किए

बैतूल पुलिस ने राज्य की सबसे बड़ी साइबर ठगी में से एक का खुलासा किया है। एक ही बैंक की सात शाखाओं के खातों से कुल ₹9.84 करोड़ का हेरफेर किया गया, जिसमें मृत व्यक्ति राजेश बर्दे के खाते से भी लगातार लेन-देन हो रहा था। हाईटेक जांच और इंदौर में दबिश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जब्त की।

मामला तब उजागर हुआ जब खेड़ी सावलीगढ़ निवासी मजदूर बिसराम इवने ने कलेक्टर और SP ऑफिस में शिकायत दी कि उसके जन-धन खाते में करीब दो करोड़ रुपए के संदिग्ध लेन-देन दिख रहे हैं। SP वीरेंद्र जैन के निर्देश पर साइबर सेल ने तकनीकी जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि बिसराम इवने, नर्मदा इवने, मुकेश उइके, नीतेश उइके, अमोल, चंदन और राजेश बर्दे के खातों से रकम का हेरफेर किया गया। राजेश बर्दे की मौत के बावजूद उसके खाते में लेन-देन जारी था। मोबाइल नंबर बदला गया, नया ATM कार्ड जारी हुआ और इंटरनेट बैंकिंग भी सक्रिय थी।

पुलिस ने यह भी पाया कि गिरोह ऑनलाइन निवेश, इनाम या नौकरी का झांसा देकर लोगों के बैंक अकाउंट तक पहुंच बना रहा था। खातों से रकम निकालकर फर्जी या चोरी किए गए खातों में जमा किया जाता और तुरंत निकाल लिया जाता था, जिससे ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था। इस प्रक्रिया को गिरोह 'किट ट्रांसफर नेटवर्क' कहता था।

साइबर सेल की जांच में पता चला कि बैंक के अस्थायी कर्मचारी राजा उर्फ आयुष चौहान ने गोपनीय जानकारी गिरोह तक लीक की। इसमें खातों से जुड़े KYC दस्तावेज, मोबाइल लिंकिंग जानकारी और ग्राहक डेटा शामिल था। गिरोह इस डेटा के आधार पर सिम कार्ड, ATM कार्ड, पासबुक और चेकबुक से ‘किट’ तैयार करता और इंदौर भेज देता।

इंदौर के दो ठिकानों पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 15 मोबाइल, 25 सिम, 21 ATM कार्ड, 11 पासबुक, 2 लैपटॉप, 2 POS मशीनें, ₹28,000 नकद और कई डायरी-रजिस्टर बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में राजा उर्फ आयुष चौहान (28), अंकित राजपूत (32) और नरेंद्र सिंह राजपूत (24) शामिल हैं।

SP वीरेंद्र जैन ने बताया कि यह जटिल साइबर ठगी तकनीकी दक्षता और सामूहिक प्रयास से उजागर हुई। फॉरेंसिक जांच जारी है और बाहरी नेटवर्क ट्रेस किए जा रहे हैं। जिले में साइबर मॉनिटरिंग को और सख्त किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसे अपराधों को रोका जा सके।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cyber-fraud-of-rs-984-crore-from-7-accounts-revealed/article-38207

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.