मलाजखंड बस हादसा: मजदूर की मौत पर 20 घंटे प्रदर्शन, परिजनों का आरोप- HCL ने 7 दिन तक छुपाई जानकारी

Balaghat, MP

परिजनों ने मंगलेश यादव की मौत की सूचना देर से देने का आरोप लगाया, प्रदर्शनकारियों ने मुआवजा, पेंशन और नौकरी की मांग की

मलाजखंड ताम्र परियोजना के अंडरग्राउंड माइन में 11 नवंबर को हुए बस हादसे में घायल मजदूर मंगलेश यादव की मौत के बाद क्षेत्र में विवाद खड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्रबंधन ने उनकी मौत की जानकारी सात दिन तक छिपाई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया और 20 घंटे तक चक्काजाम व प्रदर्शन जारी रहा।

बताया गया कि 11 नवंबर को एसएमएस कंपनी की बस के ब्रेक फेल होने से यह सैकड़ों मीटर घिसटकर पलट गई। हादसे में 27 मजदूर घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल मंगलेश यादव को पहले भिलाई और फिर रायपुर रेफर किया गया। 19 नवंबर को मॉयल प्रबंधन ने उनकी मौत की पुष्टि की।

परिजन दावा करते हैं कि मंगलेश की मौत खदान में ही हो चुकी थी, लेकिन प्रबंधन ने उन्हें जीवित बताया। डीजीएमएस की जांच पूरी होने तक यह जानकारी छिपाई गई। मंगलेश की मौत की पुष्टि होते ही ग्रामीणों ने परियोजना के मुख्य द्वार पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिला पंचायत सदस्य दलसिंह पन्द्रे और समाजसेवी रामेश्वर कटरे ने प्रदर्शन का समर्थन किया।

प्रदर्शनकारियों ने 2 करोड़ रुपये का मुआवजा, बच्चों की शिक्षा, पत्नी को आजीवन पेंशन और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। 19 नवंबर की शाम को मृतक का शव एचसीएल कार्यालय के सामने लाया गया और प्रदर्शन पूरी रात जारी रहा। एसडीएम अर्पित गुप्ता और एसडीओपी अरविंद शाह की मध्यस्थता में तीन बार बातचीत हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला।

लगभग 20 घंटे चले प्रदर्शन के बाद प्रबंधन ने प्रदर्शनकारियों की मांगें मान लीं। इसमें 57 लाख रुपये की बीमा राशि, मृतक की पत्नी को नौकरी और पेंशन, सुरक्षा सुधार और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई शामिल है। इसके बाद ही प्रदर्शन समाप्त हुआ।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/malajkhand-bus-accident-20-hours-protest-over-laborers-death-family/article-38195

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.