ग्वालियर में 116 ईदगाह-मस्जिदों में अदा हुई ईद की नमाज, भाईचारे के साथ मनाया गया पर्व

ग्वालियर (म.प्र.)

On

सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक विशेष नमाज, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद; बाजारों में दिखी रौनक, 1500 जवान रहे तैनात

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर की 116 ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह 7:30 से 9:30 बजे के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।

नमाज में बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। आयोजन के दौरान धार्मिक अनुशासन और सामाजिक सौहार्द की झलक साफ दिखाई दी।

सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश

ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामाजिक एकता का संदेश देते हुए हिंदू समाज के लोगों को भी सिवैयों पर आमंत्रित किया। लोगों ने कहा कि वे दीपावली और होली की तरह इस त्योहार को भी आपसी भाईचारे के साथ मना रहे हैं।

कुछ लोगों ने अन्य शहरों में सामने आई घटनाओं का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि ग्वालियर में ईद पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गई। नमाज के दौरान किसी प्रकार की नारेबाजी या विवाद की स्थिति नहीं बनी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ईद के अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहरभर में करीब 1500 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए थे।

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह को रोका जा सके। प्रशासन ने बताया कि सभी स्थानों पर नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

बाजारों में दिखी रौनक

ईद के त्योहार का असर शहर के बाजारों में भी साफ नजर आया। ईद से पहले ही बाजारों में फैनी, सेवइयां, कपड़े और गहनों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई थी।

त्योहार के दिन भी लोग खरीदारी करते नजर आए। व्यापारियों के अनुसार इस बार बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। बाजारों में उत्साह और चहल-पहल का माहौल बना रहा, जिससे स्थानीय कारोबार को भी फायदा मिला।

क्यों मनाई जाती है ईद

ईद-उल-फितर रमजान के महीने के रोजों के समापन के बाद मनाई जाती है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं और जरूरतमंदों को फित्रा देकर सामाजिक समानता का संदेश देते हैं।मीठी सेवइयां खिलाकर खुशियां साझा करना इस पर्व की प्रमुख परंपरा है, जो आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत बनाती है।

प्रशासन ने बताया कि शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी जारी रहेगी। त्योहार के बाद भी पुलिस सतर्क रहेगी, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।

-----------------------

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2026 By Nitin Trivedi

ग्वालियर में 116 ईदगाह-मस्जिदों में अदा हुई ईद की नमाज, भाईचारे के साथ मनाया गया पर्व

ग्वालियर (म.प्र.)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर की 116 ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह 7:30 से 9:30 बजे के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।

नमाज में बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। आयोजन के दौरान धार्मिक अनुशासन और सामाजिक सौहार्द की झलक साफ दिखाई दी।

सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश

ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामाजिक एकता का संदेश देते हुए हिंदू समाज के लोगों को भी सिवैयों पर आमंत्रित किया। लोगों ने कहा कि वे दीपावली और होली की तरह इस त्योहार को भी आपसी भाईचारे के साथ मना रहे हैं।

कुछ लोगों ने अन्य शहरों में सामने आई घटनाओं का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि ग्वालियर में ईद पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गई। नमाज के दौरान किसी प्रकार की नारेबाजी या विवाद की स्थिति नहीं बनी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ईद के अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहरभर में करीब 1500 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए थे।

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह को रोका जा सके। प्रशासन ने बताया कि सभी स्थानों पर नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

बाजारों में दिखी रौनक

ईद के त्योहार का असर शहर के बाजारों में भी साफ नजर आया। ईद से पहले ही बाजारों में फैनी, सेवइयां, कपड़े और गहनों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई थी।

त्योहार के दिन भी लोग खरीदारी करते नजर आए। व्यापारियों के अनुसार इस बार बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। बाजारों में उत्साह और चहल-पहल का माहौल बना रहा, जिससे स्थानीय कारोबार को भी फायदा मिला।

क्यों मनाई जाती है ईद

ईद-उल-फितर रमजान के महीने के रोजों के समापन के बाद मनाई जाती है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं और जरूरतमंदों को फित्रा देकर सामाजिक समानता का संदेश देते हैं।मीठी सेवइयां खिलाकर खुशियां साझा करना इस पर्व की प्रमुख परंपरा है, जो आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत बनाती है।

प्रशासन ने बताया कि शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी जारी रहेगी। त्योहार के बाद भी पुलिस सतर्क रहेगी, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।

-----------------------

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/eid-prayers-were-offered-in-116-eidgah-mosques-in-gwalior-the/article-48664

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.