- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर की चोइथराम मंडी में देर रात चाकूबाजी, चार युवक घायल
इंदौर की चोइथराम मंडी में देर रात चाकूबाजी, चार युवक घायल
इंदौर,(म.प्र.)
शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद, दो की हालत गंभीर बताई जा रही
इंदौर की चोइथराम मंडी में बुधवार देर रात चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई। मंडी में काम करने वाले चार कर्मचारियों पर तीन से ज्यादा बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में चारों युवक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
राजेंद्र नगर थाना पुलिस के मुताबिक घायल युवकों की पहचान अरुण पुत्र राजू निवासी राजा रानी नगर, सुनील पुत्र बाबूलाल, रंजीत पुत्र रामगणेश और सूरज पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। सभी युवक चोइथराम मंडी की दुकान नंबर-1 पर काम करते हैं और फल मंडी में मजदूरी तथा वाहन खाली कराने का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार वारदात उस समय हुई जब सभी कर्मचारी देर रात काम खत्म कर घर लौट रहे थे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक देर रात मंडी में फलों से भरे वाहन खाली कराने के बाद चारों कर्मचारी पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मंडी गेट के पास बने सार्वजनिक शौचालय के पास कुछ बदमाश अंधेरे में बैठे हुए थे। आरोप है कि बदमाशों ने कर्मचारियों को रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब कर्मचारियों ने पैसे देने से इनकार किया तो विवाद शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि सबसे पहले बदमाशों ने सुनील के साथ बहस की। जैसे ही उसने रुपए देने से मना किया, आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और उस पर हमला कर दिया। सुनील को बचाने पहुंचे उसके अन्य साथी भी बदमाशों के निशाने पर आ गए। आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे चारों युवक घायल हो गए। घटना के दौरान मंडी क्षेत्र में मौजूद अन्य लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस देर रात मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक दो घायलों को ज्यादा चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमला करने वाले बदमाश अहिरखेड़ी इलाके के रहने वाले हो सकते हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी पहले भी मंडी क्षेत्र में लूटपाट, जबरन वसूली और मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
चोइथराम मंडी क्षेत्र में देर रात असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। स्थानीय व्यापारियों और कर्मचारियों का कहना है कि रात के समय मंडी में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर रहती है, जिसका फायदा बदमाश उठाते हैं। कई लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और मंडी परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
इसी बीच बुधवार देर रात चोइथराम मंडी चौराहे पर एक और विवाद सामने आया। यहां शराब दुकान के बाहर बनी एक अवैध गुमटी हटाने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान कुछ युवकों ने पथराव किया और दुकान कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। हालांकि पुलिस ने किसी बड़े विवाद या गोलीबारी जैसी घटना से इनकार किया है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस का कहना है कि मौके पर कांच की टूटी बोतलें मिली थीं, लेकिन जांच में अभी तक किसी बड़े आपराधिक विवाद की पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं शराब दुकान संचालक सिद्धार्थ जायसवाल ने आरोप लगाया कि इलाके में पहले एक अवैध गुमटी संचालित हो रही थी, जिसे नगर निगम की टीम ने हटवा दिया था। इसके बाद कुछ लोग नाराज हो गए और देर रात कार से पहुंचकर दुकान कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इलाके में अवैध अहाते और कब्जों को लेकर लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस फिलहाल दोनों घटनाओं की अलग-अलग जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि चाकूबाजी की घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही मंडी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और देर रात पुलिस गश्त बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए