करंट से हो रहा था मछली-मगरमच्छ का शिकार, 3 आरोपी किए गए गिरफ्तार, 4 बैटरियां-3 यूपीएस भी बरामद

मंदसौर (म.प्र.)

By Rohit.P
On

गांधीसागर जलाशय में करंट से मछली शिकार करते 3 आरोपी गिरफ्तार, बैटरियां और उपकरण जब्त, जलीय जीवों को भारी नुकसान।

मंदसौर जिले के गांधीसागर जलाशय में अवैध मछली शिकार के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस, वन और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में करंट के जरिए मछलियों और अन्य जलीय जीवों का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार देर रात संजीत क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में उपकरण भी जब्त किए गए। अधिकारियों के अनुसार आरोपी पिछले करीब दो महीनों से बैकवॉटर इलाके में करंट प्रवाहित कर बड़े पैमाने पर शिकार कर रहे थे, जिससे जल पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंच रहा था।

प्रशासन को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि ठेका निरस्त होने के बावजूद बाहरी लोग अवैध रूप से जलाशय में सक्रिय थे। छापेमारी के दौरान ग्राम मगरा स्थित एक ठिकाने से चार बड़ी बैटरियां, तीन यूपीएस/आईपीएस, विद्युत तार और अन्य उपकरण बरामद किए गए। यह उपकरण नदी में करंट छोड़ने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे।

अवैध शिकार का जाल

बैकवॉटर क्षेत्र-गरोठ, बसई, संजीत, रामपुरा और चचोर में लंबे समय से मछली माफिया सक्रिय थे। सूत्रों के मुताबिक आरोपी किराए के कमरे से अंडरग्राउंड वायरिंग के जरिए करंट सीधे पानी में प्रवाहित करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सुकांत सरकार, सुजान विश्वास और देवव्रत विश्वास के रूप में हुई है। पूछताछ में इनके पास किसी भी प्रकार का वैध मत्स्याखेट लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ नाहरगढ़ थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जलीय जीवन पर असर

करंट से शिकार के कारण बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हुई है। वन विभाग के अनुसार इस दौरान मगरमच्छ सहित अन्य जलीय जीव भी इसकी चपेट में आए हैं।

मौके से मिले वीडियो में मृत मछलियों के साथ मगरमच्छ भी दिखाई दिए, जो इस अवैध गतिविधि के गंभीर प्रभाव को दर्शाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का शिकार जलाशय के पूरे इकोसिस्टम को असंतुलित कर सकता है।

एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि नाहरगढ़ थाने को मिली सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। “एक घर से करंट लगाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है, उन्होंने कहा।

इस घटना ने क्षेत्र में अवैध मछली शिकार की समस्या को फिर उजागर कर दिया है। स्थानीय प्रशासन अब बैकवॉटर क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और ऐसे नेटवर्क पर सख्ती से कार्रवाई करने की तैयारी में है। अधिकारियों के अनुसार आगे भी इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे ताकि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Apr 2026 By Rohit.P

करंट से हो रहा था मछली-मगरमच्छ का शिकार, 3 आरोपी किए गए गिरफ्तार, 4 बैटरियां-3 यूपीएस भी बरामद

मंदसौर (म.प्र.)

मंदसौर जिले के गांधीसागर जलाशय में अवैध मछली शिकार के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस, वन और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में करंट के जरिए मछलियों और अन्य जलीय जीवों का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार देर रात संजीत क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में उपकरण भी जब्त किए गए। अधिकारियों के अनुसार आरोपी पिछले करीब दो महीनों से बैकवॉटर इलाके में करंट प्रवाहित कर बड़े पैमाने पर शिकार कर रहे थे, जिससे जल पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंच रहा था।

प्रशासन को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि ठेका निरस्त होने के बावजूद बाहरी लोग अवैध रूप से जलाशय में सक्रिय थे। छापेमारी के दौरान ग्राम मगरा स्थित एक ठिकाने से चार बड़ी बैटरियां, तीन यूपीएस/आईपीएस, विद्युत तार और अन्य उपकरण बरामद किए गए। यह उपकरण नदी में करंट छोड़ने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे।

अवैध शिकार का जाल

बैकवॉटर क्षेत्र-गरोठ, बसई, संजीत, रामपुरा और चचोर में लंबे समय से मछली माफिया सक्रिय थे। सूत्रों के मुताबिक आरोपी किराए के कमरे से अंडरग्राउंड वायरिंग के जरिए करंट सीधे पानी में प्रवाहित करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सुकांत सरकार, सुजान विश्वास और देवव्रत विश्वास के रूप में हुई है। पूछताछ में इनके पास किसी भी प्रकार का वैध मत्स्याखेट लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ नाहरगढ़ थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जलीय जीवन पर असर

करंट से शिकार के कारण बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हुई है। वन विभाग के अनुसार इस दौरान मगरमच्छ सहित अन्य जलीय जीव भी इसकी चपेट में आए हैं।

मौके से मिले वीडियो में मृत मछलियों के साथ मगरमच्छ भी दिखाई दिए, जो इस अवैध गतिविधि के गंभीर प्रभाव को दर्शाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का शिकार जलाशय के पूरे इकोसिस्टम को असंतुलित कर सकता है।

एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि नाहरगढ़ थाने को मिली सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। “एक घर से करंट लगाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है, उन्होंने कहा।

इस घटना ने क्षेत्र में अवैध मछली शिकार की समस्या को फिर उजागर कर दिया है। स्थानीय प्रशासन अब बैकवॉटर क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और ऐसे नेटवर्क पर सख्ती से कार्रवाई करने की तैयारी में है। अधिकारियों के अनुसार आगे भी इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे ताकि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/illegal-hunting-busted-by-electrocution-in-gandhisagar-3-accused-arrested/article-51608

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.