जबलपुर में 10 किमी की ‘अखंड भारत तैराकी यात्रा’, 6 साल की बच्ची सहित 350 लोग शामिल

Jabalpur, MP

हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को मां नर्मदा का तट देशभक्ति के रंग में रंग गया। लगभग 350 लोगों ने नर्मदा नदी में 10 किलोमीटर की ‘अखंड भारत संकल्प तिरंगा तैराकी यात्रा’ निकाली।

 इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के जांबाज जवानों को सम्मान देना और लोगों में देशभक्ति की भावना बढ़ाना था।

तैराकों ने गिलहरी घाट से तिलवारा घाट तक लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने तिरंगा लहराते हुए अपनी देशभक्ति का परिचय दिया। यात्रा में हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

सबसे खास रहा 6 साल की प्रज्ञा भदौरिया का साहस। प्रज्ञा ने न सिर्फ तैरकर यह लंबी यात्रा पूरी की, बल्कि इतनी कम उम्र में यह प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया। उन्हें लंबे समय से नर्मदा नदी में तैरने का अभ्यास कराया गया था।

संदीप तिवारी ने बताया कि यह ‘अखंड भारत यात्रा’ पिछले 20 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य देश की एकता और अखंडता का संदेश देना है। इस यात्रा में शहर के प्रतिष्ठित नागरिक, युवा और बच्चे सभी शामिल होते हैं। यह आयोजन सिर्फ एक तैराकी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति का प्रतीक बन चुका है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Aug 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में 10 किमी की ‘अखंड भारत तैराकी यात्रा’, 6 साल की बच्ची सहित 350 लोग शामिल

Jabalpur, MP

 इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के जांबाज जवानों को सम्मान देना और लोगों में देशभक्ति की भावना बढ़ाना था।

तैराकों ने गिलहरी घाट से तिलवारा घाट तक लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने तिरंगा लहराते हुए अपनी देशभक्ति का परिचय दिया। यात्रा में हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

सबसे खास रहा 6 साल की प्रज्ञा भदौरिया का साहस। प्रज्ञा ने न सिर्फ तैरकर यह लंबी यात्रा पूरी की, बल्कि इतनी कम उम्र में यह प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया। उन्हें लंबे समय से नर्मदा नदी में तैरने का अभ्यास कराया गया था।

संदीप तिवारी ने बताया कि यह ‘अखंड भारत यात्रा’ पिछले 20 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य देश की एकता और अखंडता का संदेश देना है। इस यात्रा में शहर के प्रतिष्ठित नागरिक, युवा और बच्चे सभी शामिल होते हैं। यह आयोजन सिर्फ एक तैराकी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति का प्रतीक बन चुका है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jabalpur-included-350-people-including-10-km-unbroken-india-swimming/article-30582

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.