भोपाल में करणी सेना का सीएम हाउस कूच रोका गया: बोले—‘मांगें नहीं मानी तो भोपाल को नेपाल बना देंगे’, पुलिस ने भारी बल के साथ रोका

Bhopal, MP

15 सूत्रीय मांगों को लेकर खुशीलाल ग्राउंड में क्षत्रिय क्रांति सम्मेलन; अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस की ओर मार्च शुरू किया

भोपाल में शुक्रवार को करणी सेना का आंदोलन उस समय उग्र हो गया, जब संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी 15 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच कर दिया। दोपहर 2 बजे तक सीएम ऑफिस से कोई अधिकारी सम्मेलन स्थल नहीं पहुंचा, जिसके बाद हजारों कार्यकर्ता खुशीलाल ग्राउंड से सड़क पर उतरे और मार्च शुरू कर दिया।

इंदौर-अहमदाबाद हाईवे के समीप आयोजित क्षत्रिय क्रांति सम्मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाजजन जुटे थे। करणी सेना पदाधिकारियों का कहना था कि वे ज्ञापन तभी सौंपेंगे जब सीएम ऑफिस का प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। निर्धारित समय बीतने पर संगठन ने सीएम हाउस की ओर बढ़ने का निर्णय लिया।

मार्च शुरू होते ही पुलिस ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया। कार्यकर्ताओं को कुछ दूरी पर ही रोक लिया गया, जिसके बाद वे सड़क पर बैठकर नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

इस दौरान करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा का बयान विवादों में आ गया। राणा ने कहा, “हमने सीएम ऑफिस को अल्टीमेटम दिया था कि 2 बजे तक अधिकारी भेजें। जब कोई नहीं आया, तो हम सीएम हाउस कूच करना शुरू कर चुके हैं। यह आंदोलन की शुरुआत है। हमारी मांग है कि हरदा प्रकरण में कलेक्टर और एसपी को तुरंत निलंबित किया जाए। अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो हमें भोपाल को नेपाल बनाने में देर नहीं लगेगी।”

करणी सेना ने स्पष्ट किया है कि वे ज्ञापन पुलिस को नहीं, बल्कि सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी को ही सौंपेंगे। संगठन का आरोप है कि प्रशासन उनकी शिकायतों और पुराने विवादों पर कार्रवाई नहीं कर रहा।

हरदा विवाद क्या है?
हरदा जिले में करणी सेना और पुलिस के बीच चल रहे टकराव की शुरुआत 1.52 कैरेट के हीरे को लेकर हुए कथित धोखाधड़ी मामले से हुई। करणी सेना के पदाधिकारी आशीष राजपूत का आरोप है कि पिछले वर्ष उनके साथ 18 लाख रुपए की ठगी हुई, लेकिन जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हुई। संगठन का दावा है कि पुलिस और आरोपियों के बीच मिलीभगत है।

विवाद तब और बढ़ गया जब इस मामले को लेकर हुए हंगामे के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर जब हरदा पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। इसी के बाद प्रदेशभर में विरोध तेज हो गया है और भोपाल का यह सम्मेलन उसी श्रृंखला का हिस्सा है।

पुलिस ने स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है और अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह से कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। संगठन ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/karni-senas-cm-house-march-stopped-in-bhopal-he-said/article-37889

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.