छतरपुर में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष: दो गुटों की हिंसक झड़प में एक की मौत, चार गंभीर घायल

Chhatarpur, MP

बुधगुआ गांव में पुराना भूमि विवाद उभरा हिंसा के रूप में, एसपी पहुंचे जिला अस्पताल; गांव में पुलिस बल तैनात

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। पिपट थाना क्षेत्र के ग्राम बुधगुआ में दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दीपू अहिरवार के रूप में हुई है। वहीं, अनरत अहिरवार सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि ग्राम बुधगुआ में एक ही परिवार और रिश्तेदारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद के दौरान लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला किया गया। इसी हमले में दीपू अहिरवार को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया। कुछ ही देर बाद छतरपुर के पुलिस अधीक्षक अगम जैन भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

एसपी अगम जैन ने पिपट थाना प्रभारी को पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि विवाद की जड़, हमले में शामिल लोगों की भूमिका और प्रयुक्त हथियारों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला आपसी रंजिश और भूमि विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

घटना के बाद बुधगुआ गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Dec 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष: दो गुटों की हिंसक झड़प में एक की मौत, चार गंभीर घायल

Chhatarpur, MP

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। पिपट थाना क्षेत्र के ग्राम बुधगुआ में दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दीपू अहिरवार के रूप में हुई है। वहीं, अनरत अहिरवार सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि ग्राम बुधगुआ में एक ही परिवार और रिश्तेदारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद के दौरान लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला किया गया। इसी हमले में दीपू अहिरवार को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया। कुछ ही देर बाद छतरपुर के पुलिस अधीक्षक अगम जैन भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

एसपी अगम जैन ने पिपट थाना प्रभारी को पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि विवाद की जड़, हमले में शामिल लोगों की भूमिका और प्रयुक्त हथियारों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला आपसी रंजिश और भूमि विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

घटना के बाद बुधगुआ गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/land-dispute-turns-into-bloody-conflict-in-chhatarpur-one-dead/article-41092

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.