भोपाल हाट में 24 से 26 जनवरी तक आजीविका ग्रीन मेला, जैविक उत्पादों और महिला समूहों की भागीदारी आकर्षण का केंद्र

भोपाल (म.प्र.)

On

रसायनमुक्त खेती, पौधों, फल-सब्जियों और हर्बल पेय के साथ तीन दिन तक चलेगा हरित आजीविका उत्सव

राजधानी भोपाल में पर्यावरण, स्वास्थ्य और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय आजीविका ग्रीन मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला भोपाल हाट परिसर में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में लगेगा, जहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियां अपने रसायनमुक्त उत्पादों के साथ मौजूद रहेंगी।

मेले में पौधे, फल, सब्जियां, जैविक अनाज, बीज, खाद, कीटनाशक और बागवानी सामग्री के करीब 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, मंदसौर, विदिशा, ग्वालियर, राजगढ़, सागर, श्योपुर, आगर-मालवा, बैतूल, जबलपुर, नरसिंहपुर और गुना जिलों से महिला समूह इस मेले में भाग ले रहे हैं। यह मेला हर दिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।

क्या मिलेगा मेले में
ग्रीन मेले में शोभादार पौधों में गुलाब, सेवंती और डहेलिया उपलब्ध रहेंगे। आस्था से जुड़े पौधों में तुलसी, शमी और बेल शामिल हैं। सब्जी पौधों में टमाटर, मिर्च, फूलगोभी, पत्तागोभी और ग्राफ्टेड बैंगन खास आकर्षण होंगे। इसके अलावा उन्नत किस्म के फलदार पौधों जैसे ग्राफ्टेड आम, अमरूद (थाई पिंक), बीजरहित नींबू, संतरा, चीकू और अनार भी खरीदे जा सकेंगे।

जैविक खेती को बढ़ावा
मेले में जैविक खेती से जुड़ी सामग्री भी प्रमुख रूप से उपलब्ध रहेगी। इसमें केंचुआ खाद, नाडेप खाद, धनजीवामृत, द्रव जीवामृत और जैविक कीटनाशकों जैसे नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्नि अस्त्र, पंचपर्णी और दशपर्णी काढ़ा शामिल हैं। एकीकृत कीट नियंत्रण के लिए नीले-पीले स्टिकी ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप और लाइट ट्रैप भी स्टॉलों पर मिलेंगे।

ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मंच
आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, इस मेले का उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूहों को सीधा बाजार उपलब्ध कराना और शहरी उपभोक्ताओं को सुरक्षित, रसायनमुक्त उत्पादों से जोड़ना है। मिट्टी और गोबर के गमले, नर्सरी सामग्री, रूट ट्रे, कोको पीट और बागवानी के छोटे उपकरण भी मेले में उपलब्ध रहेंगे।

स्वास्थ्य और स्वाद का मेल
मेले में आने वाले लोगों के लिए ताजे जूस, फ्रूट सलाद और हर्बल पेय भी खास आकर्षण होंगे। आयोजकों का कहना है कि यह ग्रीन मेला न सिर्फ खरीदारी का अवसर है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और ग्रामीण सशक्तिकरण का संदेश भी देता है।

--------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/livelihood-green-fair-from-24th-to-26th-january-at-bhopal/article-43905

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.