बिहार के लिए बनाया जाएगा मखाना बोर्ड… बजट में किसानों के लिए सीतारमण का बड़ा ऐलान

JAGRAN DESK

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार बजट पेश कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने बिहार में स्पेशल मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया है. सरकार के इस कदम से मखाना उत्पादन को बढ़ावा और किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. इस बोर्ड के जरिए मखाना किसानों को तकनीकी सहायता और वित्तीय सहायता दी जाएगी.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार बजट पेश कर रही हैं. संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने बिहार के मखाना किसानों और व्यापारियों के लिए बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि राज्य में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एक स्पेशल मखाना बोर्ड बनाया जाएगा. इस बोर्ड के जरिए मखाना किसानों को तकनीकी सहायता और वित्तीय सहायता प्रदान भी की जाएगी, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके.

बिहार देश में मखाना उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र है, लेकिन अब तक इसे संगठित ढांचे में नहीं लाया गया था. सरकार के इस कदम से मखाना उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को उचित मूल्य मिलने के आसार माने जा रहे हैं. बजट में की गई इस घोषणा से इस क्षेत्र में अब नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

चुनाव से पहले बिहार के लिए ये एक बड़ी घोषणा मानी जा रही है. भारत का लगभग 90% मखाना उत्पादन अकेले बिहार करता है, जिसमें से 80% अकेले उत्तर बिहार में होता है. इसी वजह से दरभंगा और मधुबनी सहित उत्तर बिहार के कुछ जिलों को मखाना क्षेत्र के रूप में जाना जाता है.

यहां मखाना किसानों को उन्नत तकनीकों से प्रशिक्षित करने के लिए विश्व का एकमात्र मखाना अनुसंधान केंद्र भी है. इस केंद्र का उद्देश्य मखाना की गुणवत्ता सुधारना और उत्पादन को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके. मखाना की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार अब इसके व्यावसायिक उत्पादन को और बढ़ावा देने की योजना बना रही है.

कैसे होती मखाने की खेती

मखानों को आमतौर पर तालाबों में उगाया जाता है. मखाना की नर्सरी सर्दियों के दौरान, यानी नवंबर में तैयार की जाती है, और तीन से चार महीने बाद इसे मुख्य खेत में ट्रांसप्लांट किया जाता है. इसके बीज पानी में डालने के बाद अंकुरित होकर पौधे का रूप ले लेते हैं. मखाना की खेती के लिए चार से पांच फीट पानी की गहराई जरूरी होती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बिहार के लिए बनाया जाएगा मखाना बोर्ड… बजट में किसानों के लिए सीतारमण का बड़ा ऐलान

JAGRAN DESK

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार बजट पेश कर रही हैं. संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने बिहार के मखाना किसानों और व्यापारियों के लिए बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि राज्य में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एक स्पेशल मखाना बोर्ड बनाया जाएगा. इस बोर्ड के जरिए मखाना किसानों को तकनीकी सहायता और वित्तीय सहायता प्रदान भी की जाएगी, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके.

बिहार देश में मखाना उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र है, लेकिन अब तक इसे संगठित ढांचे में नहीं लाया गया था. सरकार के इस कदम से मखाना उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को उचित मूल्य मिलने के आसार माने जा रहे हैं. बजट में की गई इस घोषणा से इस क्षेत्र में अब नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

चुनाव से पहले बिहार के लिए ये एक बड़ी घोषणा मानी जा रही है. भारत का लगभग 90% मखाना उत्पादन अकेले बिहार करता है, जिसमें से 80% अकेले उत्तर बिहार में होता है. इसी वजह से दरभंगा और मधुबनी सहित उत्तर बिहार के कुछ जिलों को मखाना क्षेत्र के रूप में जाना जाता है.

यहां मखाना किसानों को उन्नत तकनीकों से प्रशिक्षित करने के लिए विश्व का एकमात्र मखाना अनुसंधान केंद्र भी है. इस केंद्र का उद्देश्य मखाना की गुणवत्ता सुधारना और उत्पादन को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके. मखाना की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार अब इसके व्यावसायिक उत्पादन को और बढ़ावा देने की योजना बना रही है.

कैसे होती मखाने की खेती

मखानों को आमतौर पर तालाबों में उगाया जाता है. मखाना की नर्सरी सर्दियों के दौरान, यानी नवंबर में तैयार की जाती है, और तीन से चार महीने बाद इसे मुख्य खेत में ट्रांसप्लांट किया जाता है. इसके बीज पानी में डालने के बाद अंकुरित होकर पौधे का रूप ले लेते हैं. मखाना की खेती के लिए चार से पांच फीट पानी की गहराई जरूरी होती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/makhana-board-will-be-made-for-bihar%E2%80%A6-sitharamans-big-announcement/article-9156

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.