कैबिनेट की बड़ी घोषणाएं: छत्तीसगढ़ बनेगा लॉजिस्टिक हब, पेंशन फंड गठित, दलहन-तिलहन किसानों को मिलेगा बोनस

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में कई दूरगामी और विकासोन्मुख फैसले लिए गए।

बैठक में जहां राज्य को लॉजिस्टिक हब बनाने की दिशा में नीति को मंजूरी दी गई, वहीं कृषक उन्नति योजना के विस्तार और पेंशन फंड के गठन जैसे अहम प्रस्ताव भी पारित किए गए। इसके अलावा न्यूनतम सेवा में छूट, रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और जन विश्वास विधेयक जैसे प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

अब धान नहीं, दलहन-तिलहन उगाने पर भी किसानों को प्रोत्साहन

कैबिनेट ने कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत एक बड़ा निर्णय लिया है। अब तक यह योजना केवल धान उत्पादक किसानों के लिए थी, लेकिन अब इसमें दलहन, तिलहन और मक्का की फसलें उगाने वाले किसानों को भी आदान सहायता राशि और बोनस मिलेगा। इससे किसानों को विविध कृषि की ओर प्रोत्साहन मिलेगा और उत्पादन में संतुलन बनेगा।

छत्तीसगढ़ बनेगा लॉजिस्टिक हब, युवाओं को रोजगार के अवसर

लॉजिस्टिक पॉलिसी 2025 को स्वीकृति देते हुए सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बड़े लॉजिस्टिक केंद्र में बदलने की योजना को मंजूरी दी। इसके अंतर्गत ड्राय पोर्ट, कंटेनर डिपो, गोदाम और सप्लाई चेन हब विकसित किए जाएंगे। इससे राज्य के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

पेंशन फंड से होगा भुगतान का बेहतर प्रबंधन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन मिल सके इसके लिए छत्तीसगढ़ पेंशन फंड गठित करने का निर्णय हुआ है। इसके साथ ही ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड भी बनाया जाएगा, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को स्थायित्व और मजबूती प्रदान करेगा।

रिडेवलपमेंट योजना से बदलेगा सरकारी भवनों का स्वरूप

पुराने और जर्जर हो चुके सरकारी भवनों और अनुपयोगी ज़मीनों के बेहतर उपयोग हेतु 7 विकास योजनाओं को मंजूरी मिली है। इनमें रायपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, कांकेर, महासमुंद और कोरबा के क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

जन विश्वास विधेयक से कानूनी बोझ होगा कम

जन विश्वास विधेयक 2025 को मंजूरी दी गई, जिसके तहत कुछ पुराने कानूनों को गैर-अपराधिक श्रेणी में लाया जाएगा। इससे अनावश्यक केस कम होंगे और कारोबारियों के लिए अनुकूल माहौल बनेगा।

प्रमोशन में न्यूनतम सेवा की बाध्यता में छूट

कैबिनेट ने एक बार के लिए विशेष छूट देते हुए पंजीयन लिपिक से उप पंजीयक के पद पर पदोन्नति के लिए आवश्यक न्यूनतम सेवा अवधि को 5 साल से घटाकर 2 साल कर दिया है। यह निर्णय प्रशासनिक गतिशीलता और पदोन्नति के अवसरों को बढ़ाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कैबिनेट की बड़ी घोषणाएं: छत्तीसगढ़ बनेगा लॉजिस्टिक हब, पेंशन फंड गठित, दलहन-तिलहन किसानों को मिलेगा बोनस

Raipur, CG

बैठक में जहां राज्य को लॉजिस्टिक हब बनाने की दिशा में नीति को मंजूरी दी गई, वहीं कृषक उन्नति योजना के विस्तार और पेंशन फंड के गठन जैसे अहम प्रस्ताव भी पारित किए गए। इसके अलावा न्यूनतम सेवा में छूट, रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और जन विश्वास विधेयक जैसे प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

अब धान नहीं, दलहन-तिलहन उगाने पर भी किसानों को प्रोत्साहन

कैबिनेट ने कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत एक बड़ा निर्णय लिया है। अब तक यह योजना केवल धान उत्पादक किसानों के लिए थी, लेकिन अब इसमें दलहन, तिलहन और मक्का की फसलें उगाने वाले किसानों को भी आदान सहायता राशि और बोनस मिलेगा। इससे किसानों को विविध कृषि की ओर प्रोत्साहन मिलेगा और उत्पादन में संतुलन बनेगा।

छत्तीसगढ़ बनेगा लॉजिस्टिक हब, युवाओं को रोजगार के अवसर

लॉजिस्टिक पॉलिसी 2025 को स्वीकृति देते हुए सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बड़े लॉजिस्टिक केंद्र में बदलने की योजना को मंजूरी दी। इसके अंतर्गत ड्राय पोर्ट, कंटेनर डिपो, गोदाम और सप्लाई चेन हब विकसित किए जाएंगे। इससे राज्य के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

पेंशन फंड से होगा भुगतान का बेहतर प्रबंधन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन मिल सके इसके लिए छत्तीसगढ़ पेंशन फंड गठित करने का निर्णय हुआ है। इसके साथ ही ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड भी बनाया जाएगा, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को स्थायित्व और मजबूती प्रदान करेगा।

रिडेवलपमेंट योजना से बदलेगा सरकारी भवनों का स्वरूप

पुराने और जर्जर हो चुके सरकारी भवनों और अनुपयोगी ज़मीनों के बेहतर उपयोग हेतु 7 विकास योजनाओं को मंजूरी मिली है। इनमें रायपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, कांकेर, महासमुंद और कोरबा के क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

जन विश्वास विधेयक से कानूनी बोझ होगा कम

जन विश्वास विधेयक 2025 को मंजूरी दी गई, जिसके तहत कुछ पुराने कानूनों को गैर-अपराधिक श्रेणी में लाया जाएगा। इससे अनावश्यक केस कम होंगे और कारोबारियों के लिए अनुकूल माहौल बनेगा।

प्रमोशन में न्यूनतम सेवा की बाध्यता में छूट

कैबिनेट ने एक बार के लिए विशेष छूट देते हुए पंजीयन लिपिक से उप पंजीयक के पद पर पदोन्नति के लिए आवश्यक न्यूनतम सेवा अवधि को 5 साल से घटाकर 2 साल कर दिया है। यह निर्णय प्रशासनिक गतिशीलता और पदोन्नति के अवसरों को बढ़ाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/large-cabinet-announcements-chhattisgarh-will-become-logistics-hub-pension-fund/article-26085

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.