इंदौर में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 घंटे से हो रही आग बुझाने की कोशिश

इंदौर (म.प्र.)

By Rohit.P
On

इंदौर के धार रोड स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, 7 दमकलें जुटीं। आसपास क्षेत्र खाली, प्रशासन जांच में जुटा।

शनिवार सुबह धार रोड में इंदौर के एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ये घटना सुबह लगभग 7 बजे की है। आग ने जल्दी ही पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक देखा जाने लगा। आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शुरुआत के प्रयास कामयाब नहीं हुए। इसके बाद और दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, और फिलहाल करीब सात फायर ब्रिगेड वाहनों के साथ आग बुझाने का काम जारी है। आग पर काबू पाने के लिए पोकलेन मशीन और फायर फाइटिंग रोबोट भी बुलाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक करीब 35 टैंकर पानी का इस्तेमाल किया जा चुका है, फिर भी प्लास्टिक दानों के कारण आग बार-बार भड़क रही है। नगर निगम के अधिकारी और पुलिस भी वहां मौजूद हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।

फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री होने के चलते आग तेजी से फैल गई। कर्मचारियों का कहना है कि आग लगने का प्राथमिक कारण डीपी में शॉर्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। फैक्ट्री के संचालक मोहम्मद जावेद कुरैशी ने बताया कि आज अमावस्या थी, इसलिए मजदूर काम पर नहीं आए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आमतौर पर फैक्ट्री में 30 से 35 लोग काम करते हैं। आस-पास की अन्य फैक्ट्रियों को भी एहतियात के तौर पर खाली कराया गया ताकि आग के फैलने से जनहानि न हो।

दमकल अधिकारियों का कहना है कि प्लास्टिक सामग्री और टीन शेड के कारण आग पर काबू पाने में मुश्किलें आ रही हैं। जेसीबी मशीन की मदद से शेड हटाकर पानी और फोम का इस्तेमाल किया जा रहा है। RRCAT के डिप्टी फायर ऑफिसर अजय कुमार ने बताया कि इलाके में पानी के पर्याप्त स्रोत न होने के कारण भी ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है, जिसके चलते बाहर से टैंकर बुलाए जा रहे हैं। वहीं, सांवेर रोड क्षेत्र में रुई के कतरन के गोदाम में भी आग लगने की खबर से फायर टीम पर दबाव और बढ़ गया है।

नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि सभी उपलब्ध संसाधनों से आग को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए फैक्ट्रियों में फायर सेफ्टी व्यवस्था का होना बहुत जरूरी है। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में रखा अधिकांश सामान जलने की आशंका है। आग पर पूरी तरह काबू पाने में शायद कुछ और समय लगेगा और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2026 By Rohit.P

इंदौर में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 घंटे से हो रही आग बुझाने की कोशिश

इंदौर (म.प्र.)

शनिवार सुबह धार रोड में इंदौर के एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ये घटना सुबह लगभग 7 बजे की है। आग ने जल्दी ही पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक देखा जाने लगा। आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शुरुआत के प्रयास कामयाब नहीं हुए। इसके बाद और दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, और फिलहाल करीब सात फायर ब्रिगेड वाहनों के साथ आग बुझाने का काम जारी है। आग पर काबू पाने के लिए पोकलेन मशीन और फायर फाइटिंग रोबोट भी बुलाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक करीब 35 टैंकर पानी का इस्तेमाल किया जा चुका है, फिर भी प्लास्टिक दानों के कारण आग बार-बार भड़क रही है। नगर निगम के अधिकारी और पुलिस भी वहां मौजूद हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।

फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री होने के चलते आग तेजी से फैल गई। कर्मचारियों का कहना है कि आग लगने का प्राथमिक कारण डीपी में शॉर्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। फैक्ट्री के संचालक मोहम्मद जावेद कुरैशी ने बताया कि आज अमावस्या थी, इसलिए मजदूर काम पर नहीं आए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आमतौर पर फैक्ट्री में 30 से 35 लोग काम करते हैं। आस-पास की अन्य फैक्ट्रियों को भी एहतियात के तौर पर खाली कराया गया ताकि आग के फैलने से जनहानि न हो।

दमकल अधिकारियों का कहना है कि प्लास्टिक सामग्री और टीन शेड के कारण आग पर काबू पाने में मुश्किलें आ रही हैं। जेसीबी मशीन की मदद से शेड हटाकर पानी और फोम का इस्तेमाल किया जा रहा है। RRCAT के डिप्टी फायर ऑफिसर अजय कुमार ने बताया कि इलाके में पानी के पर्याप्त स्रोत न होने के कारण भी ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है, जिसके चलते बाहर से टैंकर बुलाए जा रहे हैं। वहीं, सांवेर रोड क्षेत्र में रुई के कतरन के गोदाम में भी आग लगने की खबर से फायर टीम पर दबाव और बढ़ गया है।

नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि सभी उपलब्ध संसाधनों से आग को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए फैक्ट्रियों में फायर सेफ्टी व्यवस्था का होना बहुत जरूरी है। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में रखा अधिकांश सामान जलने की आशंका है। आग पर पूरी तरह काबू पाने में शायद कुछ और समय लगेगा और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/massive-fire-broke-out-in-plastic-factory-in-indore-efforts/article-53510

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.