पुणे से सीकर-जयपुर तक ऐसे पहुंचा नीट का पेपर, शिक्षा मंत्री ने खुद बताया

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

NEET Paper Leak 2026 में बड़ा खुलासा, पुणे से जयपुर तक नेटवर्क पहुंचा। परीक्षा रद्द, सीबीआई जांच और विदेशी कनेक्शन की जांच जारी।

NEET Paper Leak 2026 पर हंगामे के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने गंभीर गड़बड़ी और पेपर लीक के पुख्ता सबूत मिलने के बाद NEET UG 2026 को कैंसल करने का फैसला किया है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को फिर से आयोजित की जाएगी। मंत्रालय ने साफ कहा है कि इस बार परीक्षा पुराने ढांचे, यानी कि पेन-एंड-पेपर मोड में होगी, लेकिन अगले साल से इसे पूरी तरह से कंप्यूटर बैस्ड टेस्ट (CBT) मोड में शिफ्ट करने की योजना है ताकि सिस्टम में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो सके।

जांच की प्रक्रिया के चलते NEET पेपर लीक की नई परतें खुलती जा रही हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पुणे से जुड़े तारों का पता लगाया है, जहां प्रोफेसर पी.पी. कुलकर्णी को गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से परीक्षा सेटिंग पैनल का हिस्सा था। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि बायोलॉजी और केमिस्ट्री के कुछ महत्वपूर्ण सवाल प्रिंटिंग से पहले ही लीक हो गए थे। इसके बाद ये प्रश्न तेजी से एक नेटवर्क के द्वारा राजस्थान के कोचिंग हब सीकर और जयपुर तक पहुंच गए। जांच एजेंसियों के अनुसार, धनंजय लोखंडे नाम के व्यक्ति ने इन सवालों को कोचिंग नेटवर्क में फैला दिया, जबकि एक और आरोपी शुभम पर टेलीग्राम के माध्यम से सैकड़ों प्रश्न साझा करने का आरोप है। दिल्ली की विशेष अदालत ने धनंजय को 6 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा है ताकि इस पूरे नेटवर्क की गहराई तक पहुंचा जा सके।

इस पूरे मामले ने परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। नियमों के अनुसार पेपर बनाने वाले विशेषज्ञों की कड़ी जांच होती है, बॉडी स्कैन से लेकर मोबाइल और कागज भी अंदर ले जाना सख्त मना है, और हर गतिविधि सीसीटीवी निगरानी में रहती है। फिर भी ये पेपर बाहर कैसे आया, यह अभी भी सबसे बड़ा रहस्य बना हुआ है। क्या यह किसी आंतरिक लापरवाही का नतीजा है या फिर सिस्टम में बैठे लोगों की मिलीभगत, इस पर जांच एजेंसियां अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कह पा रही हैं।

इसी बीच, जांच में एक और चौंकाने वाला पहलू उभर कर आया है, जिसे विदेशी कनेक्शन बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, परीक्षा से करीब 8 दिन पहले पेपर भारत के बाहर 12 देशों के 14 शहरों में भेजा गया था, जिसमें दुबई, दोहा, कुवैत सिटी, सिंगापुर और बैंकॉक जैसे स्थान शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन विदेशी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था स्थानीय एजेंसियों पर निर्भर होती है, जहां से लीक होने की संभावना ज्यादा रहती है। राजस्थान एसओजी अब इसी अंतरराष्ट्रीय रूट की गहन जांच कर रही है। फिलहाल पूरा मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और छात्र समुदाय में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2026 By Rohit.P

पुणे से सीकर-जयपुर तक ऐसे पहुंचा नीट का पेपर, शिक्षा मंत्री ने खुद बताया

नेशनल डेस्क

NEET Paper Leak 2026 पर हंगामे के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने गंभीर गड़बड़ी और पेपर लीक के पुख्ता सबूत मिलने के बाद NEET UG 2026 को कैंसल करने का फैसला किया है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को फिर से आयोजित की जाएगी। मंत्रालय ने साफ कहा है कि इस बार परीक्षा पुराने ढांचे, यानी कि पेन-एंड-पेपर मोड में होगी, लेकिन अगले साल से इसे पूरी तरह से कंप्यूटर बैस्ड टेस्ट (CBT) मोड में शिफ्ट करने की योजना है ताकि सिस्टम में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो सके।

जांच की प्रक्रिया के चलते NEET पेपर लीक की नई परतें खुलती जा रही हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पुणे से जुड़े तारों का पता लगाया है, जहां प्रोफेसर पी.पी. कुलकर्णी को गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से परीक्षा सेटिंग पैनल का हिस्सा था। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि बायोलॉजी और केमिस्ट्री के कुछ महत्वपूर्ण सवाल प्रिंटिंग से पहले ही लीक हो गए थे। इसके बाद ये प्रश्न तेजी से एक नेटवर्क के द्वारा राजस्थान के कोचिंग हब सीकर और जयपुर तक पहुंच गए। जांच एजेंसियों के अनुसार, धनंजय लोखंडे नाम के व्यक्ति ने इन सवालों को कोचिंग नेटवर्क में फैला दिया, जबकि एक और आरोपी शुभम पर टेलीग्राम के माध्यम से सैकड़ों प्रश्न साझा करने का आरोप है। दिल्ली की विशेष अदालत ने धनंजय को 6 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा है ताकि इस पूरे नेटवर्क की गहराई तक पहुंचा जा सके।

इस पूरे मामले ने परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। नियमों के अनुसार पेपर बनाने वाले विशेषज्ञों की कड़ी जांच होती है, बॉडी स्कैन से लेकर मोबाइल और कागज भी अंदर ले जाना सख्त मना है, और हर गतिविधि सीसीटीवी निगरानी में रहती है। फिर भी ये पेपर बाहर कैसे आया, यह अभी भी सबसे बड़ा रहस्य बना हुआ है। क्या यह किसी आंतरिक लापरवाही का नतीजा है या फिर सिस्टम में बैठे लोगों की मिलीभगत, इस पर जांच एजेंसियां अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कह पा रही हैं।

इसी बीच, जांच में एक और चौंकाने वाला पहलू उभर कर आया है, जिसे विदेशी कनेक्शन बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, परीक्षा से करीब 8 दिन पहले पेपर भारत के बाहर 12 देशों के 14 शहरों में भेजा गया था, जिसमें दुबई, दोहा, कुवैत सिटी, सिंगापुर और बैंकॉक जैसे स्थान शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन विदेशी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था स्थानीय एजेंसियों पर निर्भर होती है, जहां से लीक होने की संभावना ज्यादा रहती है। राजस्थान एसओजी अब इसी अंतरराष्ट्रीय रूट की गहन जांच कर रही है। फिलहाल पूरा मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और छात्र समुदाय में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/this-is-how-neet-paper-reached-from-pune-to-sikar-jaipur/article-53506

खबरें और भी हैं

रीवा के अजगरहा में बिजली कटौती पर हुआ बवाल, सड़क पर उतरे लोग

टाप न्यूज

रीवा के अजगरहा में बिजली कटौती पर हुआ बवाल, सड़क पर उतरे लोग

रीवा के अजगरहा में कम वोल्टेज और बिजली कटौती से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा के अजगरहा में बिजली कटौती पर हुआ बवाल, सड़क पर उतरे लोग

रीवा में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

रीवा के सगरा इलाके में तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

सक्ती में IPL सट्टा रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 युवक किए गएगिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में ऑनलाइन IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल व डिजिटल...
छत्तीसगढ़ 
सक्ती में IPL सट्टा रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 युवक किए गएगिरफ्तार

एमपी को नंबर-1 बनाने की तैयारी, सीएम मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में अफसरों को दिया बड़ा टास्क

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में नर्मदा मिशन, जल संरक्षण, किसानों, पर्यटन और सरकारी कार्यों को लेकर अधिकारियों को...
राज्य  मध्य प्रदेश  भोपाल 
एमपी को नंबर-1 बनाने की तैयारी, सीएम मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में अफसरों को दिया बड़ा टास्क

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.