नर्मदा-शिप्रा लिंक परियोजना शुरू, इन 2 जिलों में एक इंच भी खेत नहीं रहेंगे सूखे

Ujjain, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन जिले के तराना पहुंचे. यहां तिल भांडेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन जिले के तराना स्थित प्राचीन तिल भांडेश्वर महादेव मंदिर में महंत श्री मोहन भारती महाराज के महंताई समारोह में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर के विकास और इसे एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में स्थापित करने की घोषणा की. इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2400 करोड़ लागत की नर्मदा-शिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्ववहन सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया. इस परियोजना से उज्जैन, शाजापुर में सिंचाई सुविधाएं बढेंगी.

तराना में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन

तराना में मुख्यमंत्री ने उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भी भूमिपूजन किया. इसके अलावा सामुदायिक स्वस्थ केंद्र और 11 नलजल परियोजनाओं का लोकार्पण किया. समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ग्राम कडेरि में जनपद पंचायत के हाई स्कूल का भूमिपूजन भी किया. मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा "सनातन धर्म विश्व का एकमात्र धर्म है, जो प्रकृति और जीव जगत को समाहित करता है. यदि कोई सनातन को समझना चाहता है तो साधु-संतों के जीवन और उनकी दिनचर्या को देखे."

    गोवंश संरक्षण और गौशालाओं के लिए योजनाएं

    मुख्यमंत्री ने गोवंश संरक्षण का उल्लेख करते हुए बताया "प्रदेश की गौशालाओं में अब प्रत्येक गोवंश पर प्रतिदिन ₹40 का अनुदान दिया जा रहा है. साथ ही 10 से अधिक गायों का पालन करने वाले गोपालकों को ₹5 प्रति किलो दूध पर अतिरिक्त अनुदान मिलेगा." मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "हमारे संत समाज सिंहस्थ की धुरी हैं. आपके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से उज्जैन में स्थायी संरचनाओं और व्यवस्थाओं का निर्माण किया जा रहा है."

    Narmada Shipra link project
    तराना स्थित प्राचीन तिल भांडेश्वर महादेव मंदिर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 
     
    नर्मदा और शिप्रा को जोड़ने वाली योजना की जानकारी दी

    मुख्यमंत्री ने नर्मदा-शिप्रा लिंक योजना का उद्घाटन करते हुए कहा, "जिस तरह भागीरथ जी ने गंगा का आह्वान किया था, उसी तरह आज हमने नर्मदा की जलधारा को तराना की धरती पर उतारा है." मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा "कांग्रेस बार-बार सनातन संस्कृति का अपमान करती रही है. हाल ही में प्रयागराज कुंभ के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा धार्मिक आस्थाओं पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है. हम सनातन धर्म और भगवा ध्वज के सम्मान के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे."

    नर्मदा-शिप्रा लिंक परियोजना से किसे लाभ

    बता दें कि नदी जोड़ने योजना के तहत नर्मदा-शिप्रा-सिंहस्थ लिंक बहुउद्देशीय परियोजना बनाई गई है. यह पहल चंबल बेसिन के ऊपरी इलाकों में पानी की कमी को दूर करने के लिए बनाई गई है. इस परियोजना से मालवा क्षेत्र के उज्जैन और शाजापुर जिले के अलावा आगर जिले के कुछ हिस्सों में सिंचाई सुविधाओं का परिदृश्य बदल जाएगा.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

    नर्मदा-शिप्रा लिंक परियोजना शुरू, इन 2 जिलों में एक इंच भी खेत नहीं रहेंगे सूखे

    Ujjain, MP

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन जिले के तराना स्थित प्राचीन तिल भांडेश्वर महादेव मंदिर में महंत श्री मोहन भारती महाराज के महंताई समारोह में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर के विकास और इसे एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में स्थापित करने की घोषणा की. इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2400 करोड़ लागत की नर्मदा-शिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्ववहन सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया. इस परियोजना से उज्जैन, शाजापुर में सिंचाई सुविधाएं बढेंगी.

    तराना में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन

    तराना में मुख्यमंत्री ने उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भी भूमिपूजन किया. इसके अलावा सामुदायिक स्वस्थ केंद्र और 11 नलजल परियोजनाओं का लोकार्पण किया. समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ग्राम कडेरि में जनपद पंचायत के हाई स्कूल का भूमिपूजन भी किया. मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा "सनातन धर्म विश्व का एकमात्र धर्म है, जो प्रकृति और जीव जगत को समाहित करता है. यदि कोई सनातन को समझना चाहता है तो साधु-संतों के जीवन और उनकी दिनचर्या को देखे."

      गोवंश संरक्षण और गौशालाओं के लिए योजनाएं

      मुख्यमंत्री ने गोवंश संरक्षण का उल्लेख करते हुए बताया "प्रदेश की गौशालाओं में अब प्रत्येक गोवंश पर प्रतिदिन ₹40 का अनुदान दिया जा रहा है. साथ ही 10 से अधिक गायों का पालन करने वाले गोपालकों को ₹5 प्रति किलो दूध पर अतिरिक्त अनुदान मिलेगा." मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "हमारे संत समाज सिंहस्थ की धुरी हैं. आपके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से उज्जैन में स्थायी संरचनाओं और व्यवस्थाओं का निर्माण किया जा रहा है."

      Narmada Shipra link project
      तराना स्थित प्राचीन तिल भांडेश्वर महादेव मंदिर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 
       
      नर्मदा और शिप्रा को जोड़ने वाली योजना की जानकारी दी

      मुख्यमंत्री ने नर्मदा-शिप्रा लिंक योजना का उद्घाटन करते हुए कहा, "जिस तरह भागीरथ जी ने गंगा का आह्वान किया था, उसी तरह आज हमने नर्मदा की जलधारा को तराना की धरती पर उतारा है." मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा "कांग्रेस बार-बार सनातन संस्कृति का अपमान करती रही है. हाल ही में प्रयागराज कुंभ के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा धार्मिक आस्थाओं पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है. हम सनातन धर्म और भगवा ध्वज के सम्मान के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे."

      नर्मदा-शिप्रा लिंक परियोजना से किसे लाभ

      बता दें कि नदी जोड़ने योजना के तहत नर्मदा-शिप्रा-सिंहस्थ लिंक बहुउद्देशीय परियोजना बनाई गई है. यह पहल चंबल बेसिन के ऊपरी इलाकों में पानी की कमी को दूर करने के लिए बनाई गई है. इस परियोजना से मालवा क्षेत्र के उज्जैन और शाजापुर जिले के अलावा आगर जिले के कुछ हिस्सों में सिंचाई सुविधाओं का परिदृश्य बदल जाएगा.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/narmada-shipra-link-project-started-even-an-inch-field-in-these/article-14723

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.