देशव्यापी ड्रग तस्करी रैकेट का पर्दाफाश: बीजेपी नेता राहुल आंजना के नाम से जुड़े गहरे रहस्य

Bhopal,M.P

आगर-मालवा पुलिस ने शुक्रवार को एक जबरदस्त कार्रवाई करते हुए दो कारों (MP13CE6055 और MP13CD4006) से कुल 9.250 किलो कैटामाइन, 6 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी ड्रग), 12.100 किलो अमोनियम क्लोराइड पाउडर, 35 लीटर आइसोप्रोपाइल अल्कोहल, ड्रग बनाने की मशीन और अन्य संदिग्ध उपकरण बरामद किए।

 इस जब्ती का अंतरराष्ट्रीय मूल्य करीब 5.08 करोड़ रुपए से अधिक आंका गया है।

पुलिस के अनुसार, 1 किलो कैटामाइन से लगभग 10 किलो मेफेड्रोन तैयार किया जा सकता है। जांच में खुलासा हुआ कि यह तस्करी का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ था। आड़ में ट्यूबवेल मशीन का कारोबार चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी।

मुख्य आरोपी राहुल आंजना का नाम इस मामले में प्रमुख रूप से सामने आया है। पुलिस के हाथ ईश्वर मालवीय और दौलत सिंह आंजना भी लगे हैं, जो पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्हें राहुल के निर्देश पर गुजरात, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र में ड्रग तस्करी का कार्य करना पड़ता था। हर ट्रिप पर उन्हें 5000 रुपए दिए जाते थे।

विशेष रूप से, मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जाता था। केवल कार के जरिए ही ड्रग को ट्रांसपोर्ट किया जाता था। माल को छुपाकर तय स्थान पर छोड़ दिया जाता था, जहां से गुर्गे दूसरा चाबी लेकर कार को चला लेते थे।

राहुल आंजना के पिता सेवाराम आंजना भी बीजेपी के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी मां सरपंच पद पर कार्यरत हैं। राहुल को हाल ही में भाजपा तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष का पद दिया गया था।

पुलिस की निगरानी लगभग डेढ़ महीने से जारी थी। इस दौरान कई बार ड्रग डीलिंग का भी भंडाफोड़ किया जा चुका था। यह केस स्वापक औषधि और मनोप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 की धारा 8 और 22 के तहत दर्ज किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने राहुल आंजना को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

इस पूरी जांच में एसपी विनोद कुमार सिंह, एएसपी रविन्द्र बोयट और सीएसपी मोतीलाल कुशवाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वर्तमान में मुख्य आरोपी राहुल आंजना फरार है। पुलिस राजस्थान सहित अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ताकि जल्द गिरफ्तारी हो सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Sep 2025 By दैनिक जागरण

देशव्यापी ड्रग तस्करी रैकेट का पर्दाफाश: बीजेपी नेता राहुल आंजना के नाम से जुड़े गहरे रहस्य

Bhopal,M.P

 इस जब्ती का अंतरराष्ट्रीय मूल्य करीब 5.08 करोड़ रुपए से अधिक आंका गया है।

पुलिस के अनुसार, 1 किलो कैटामाइन से लगभग 10 किलो मेफेड्रोन तैयार किया जा सकता है। जांच में खुलासा हुआ कि यह तस्करी का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ था। आड़ में ट्यूबवेल मशीन का कारोबार चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी।

मुख्य आरोपी राहुल आंजना का नाम इस मामले में प्रमुख रूप से सामने आया है। पुलिस के हाथ ईश्वर मालवीय और दौलत सिंह आंजना भी लगे हैं, जो पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्हें राहुल के निर्देश पर गुजरात, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र में ड्रग तस्करी का कार्य करना पड़ता था। हर ट्रिप पर उन्हें 5000 रुपए दिए जाते थे।

विशेष रूप से, मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जाता था। केवल कार के जरिए ही ड्रग को ट्रांसपोर्ट किया जाता था। माल को छुपाकर तय स्थान पर छोड़ दिया जाता था, जहां से गुर्गे दूसरा चाबी लेकर कार को चला लेते थे।

राहुल आंजना के पिता सेवाराम आंजना भी बीजेपी के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी मां सरपंच पद पर कार्यरत हैं। राहुल को हाल ही में भाजपा तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष का पद दिया गया था।

पुलिस की निगरानी लगभग डेढ़ महीने से जारी थी। इस दौरान कई बार ड्रग डीलिंग का भी भंडाफोड़ किया जा चुका था। यह केस स्वापक औषधि और मनोप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 की धारा 8 और 22 के तहत दर्ज किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने राहुल आंजना को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

इस पूरी जांच में एसपी विनोद कुमार सिंह, एएसपी रविन्द्र बोयट और सीएसपी मोतीलाल कुशवाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वर्तमान में मुख्य आरोपी राहुल आंजना फरार है। पुलिस राजस्थान सहित अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ताकि जल्द गिरफ्तारी हो सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/nationwide-drug-smuggling-racket-exposed-deep-secrets-in-the-name/article-33092

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.