विद्युत वितरण कंपनियों में 55 हजार से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी, नियमितीकरण की कोई योजना नहीं

भोपाल (म.प्र.)

On

विधानसभा में ऊर्जा मंत्री ने बताया—मासिक वेतन 12,150 से 16,494 रुपये, एजेंसियों के जरिए हो रही नियुक्ति

मध्य प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों में बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है, लेकिन इन्हें नियमित करने की कोई योजना नहीं है। यह जानकारी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी के सवाल के लिखित जवाब में दी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि ये कर्मचारी विद्युत कंपनियों के नहीं, बल्कि आउटसोर्स एजेंसियों के कर्मचारी माने जाते हैं।

तीनों कंपनियों में 55,506 आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों में कुल 55,506 आउटसोर्स कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में 15,522, म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में 21,574 और म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में 18,410 कर्मचारी शामिल हैं। ये सभी कर्मचारी उच्च कुशल, कुशल, अर्द्धकुशल और अकुशल श्रेणियों में कार्यरत हैं।

श्रेणी के अनुसार तय है न्यूनतम वेतन

मंत्री ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को श्रम आयुक्त द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का भुगतान किया जा रहा है। इसके तहत उच्च कुशल कर्मचारियों को 16,494 रुपये, कुशल को 14,869 रुपये, अर्द्धकुशल को 13,146 रुपये और अकुशल कर्मचारियों को 12,150 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है। यह भुगतान संबंधित आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से किया जाता है।

दुर्घटना में मृत्यु पर आर्थिक सहायता का प्रावधान

कार्य के दौरान किसी आउटसोर्स कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को नियमानुसार 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा, आउटसोर्स एजेंसियों द्वारा कर्मचारियों का सामूहिक दुर्घटना बीमा कराया जाता है। मंत्री के अनुसार कर्मचारियों को ईपीएफ और ईएसआईसी योजनाओं के तहत भी नियमों के अनुसार लाभ दिए जाते हैं।

नियमितीकरण पर सरकार का रुख स्पष्ट

ऊर्जा मंत्री ने साफ किया कि आउटसोर्स कर्मचारी सीधे विद्युत वितरण कंपनियों के कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि सेवा प्रदाता एजेंसियों से जुड़े हैं। इसी कारण राज्य सरकार की ओर से इनके नियमितीकरण को लेकर कोई प्रस्ताव या योजना नहीं है।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/no-plan-for-regularization-of-more-than-55-thousand-outsourced/article-46787

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.