इंदौर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, 1 अगस्त से नया नियम लागू; आदेश उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द

Indore, MP

अब इंदौर में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना सिर्फ सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि पेट्रोल भरवाने के लिए भी अनिवार्य होगा।

 कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि 1 अगस्त 2025 से बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इस सख्त आदेश का उद्देश्य शहर में सड़क सुरक्षा को और प्रभावी बनाना है।

हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कोई भी दोपहिया वाहन चालक यदि बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर आता है, तो उसे पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यह नियम सभी पेट्रोल पंपों के लिए अनिवार्य होगा और उल्लंघन की स्थिति में पेट्रोल पंप संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नियम तोड़ने पर पंप की जमानत राशि जब्त, लाइसेंस रद्द और आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत कानूनी कार्रवाई भी संभव है।

किन्हें मिलेगी छूट?

हालांकि, इस नियम में कुछ विशेष परिस्थितियों को छूट दी गई है। यदि कोई मेडिकल इमरजेंसी या आपात स्थिति में है, तो उसे इस नियम से विलंबन की अनुमति होगी। यह आदेश 1 अगस्त से 29 सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट की समिति ने दिए थे निर्देश

इस फैसले की पृष्ठभूमि में सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति की सिफारिशें हैं। मंगलवार को इंदौर में समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली थी। उन्होंने दो टूक कहा कि इंदौर में हेलमेट की आदत डालना ज़रूरी है।

ये सुझाव दिए गए:

  • सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य हो

  • शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती

  • सीट बेल्ट जागरूकता अभियान

  • सार्वजनिक परिवहन में वृद्धि, ताकि निजी वाहनों की भीड़ घटे

  • ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त दंड

बदलाव के लिए 6 महीने की रणनीति

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि अगले 6 महीनों में ठोस सुधारात्मक रणनीति बनाई जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जानें बचाई जा सकें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, 1 अगस्त से नया नियम लागू; आदेश उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द

Indore, MP

 कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि 1 अगस्त 2025 से बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इस सख्त आदेश का उद्देश्य शहर में सड़क सुरक्षा को और प्रभावी बनाना है।

हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कोई भी दोपहिया वाहन चालक यदि बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर आता है, तो उसे पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यह नियम सभी पेट्रोल पंपों के लिए अनिवार्य होगा और उल्लंघन की स्थिति में पेट्रोल पंप संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नियम तोड़ने पर पंप की जमानत राशि जब्त, लाइसेंस रद्द और आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत कानूनी कार्रवाई भी संभव है।

किन्हें मिलेगी छूट?

हालांकि, इस नियम में कुछ विशेष परिस्थितियों को छूट दी गई है। यदि कोई मेडिकल इमरजेंसी या आपात स्थिति में है, तो उसे इस नियम से विलंबन की अनुमति होगी। यह आदेश 1 अगस्त से 29 सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट की समिति ने दिए थे निर्देश

इस फैसले की पृष्ठभूमि में सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति की सिफारिशें हैं। मंगलवार को इंदौर में समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली थी। उन्होंने दो टूक कहा कि इंदौर में हेलमेट की आदत डालना ज़रूरी है।

ये सुझाव दिए गए:

  • सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य हो

  • शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती

  • सीट बेल्ट जागरूकता अभियान

  • सार्वजनिक परिवहन में वृद्धि, ताकि निजी वाहनों की भीड़ घटे

  • ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त दंड

बदलाव के लिए 6 महीने की रणनीति

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि अगले 6 महीनों में ठोस सुधारात्मक रणनीति बनाई जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जानें बचाई जा सकें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/petrol-will-not-be-available-in-indore-without-helmet-license/article-29270

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.