पत्रकार से बदसलूकी पर सियासी घमासान: विजयवर्गीय के बयान पर जीतू पटवारी का हमला, इस्तीफे की मांग

भोपाल, (म.प्र.)

On

इंदौर जहरीला पानी मामला गरमाया; कांग्रेस बोली– मंत्री का आचरण शर्मनाक, जिम्मेदारी तय हो

इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और बीमारियों के मामले ने बुधवार को नया राजनीतिक मोड़ ले लिया, जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा एक पत्रकार के साथ की गई बदसलूकी पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना को “इंदौर को शर्मसार करने वाला” बताते हुए मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही ने जानलेवा हालात पैदा किए और सवाल पूछने पर पत्रकार को अपशब्द कहे गए।

भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता में जीतू पटवारी ने कहा कि इस पूरे मामले में सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रही, जबकि मीडिया ने जमीनी हकीकत सामने लाने का काम किया। उन्होंने पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि मंत्री द्वारा सवाल पूछने पर दिया गया जवाब लोकतांत्रिक व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। पटवारी ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस उस पत्रकार के साथ खड़ी है, जिसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

पटवारी ने आरोप लगाया कि इंदौर के भागीरथपुरा सहित कई इलाकों में दूषित पानी की आपूर्ति के कारण मासूम बच्चों समेत कई लोगों की जान गई, लेकिन अब तक जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसी घटनाओं में 25 बच्चों की मौत हो चुकी है और अब 13 और लोगों की जान गई है। इसके बावजूद सरकार जवाबदेही से बच रही है। पटवारी ने भाजपा सरकार को “हत्यारी” करार देते हुए कहा कि जिस शहर ने स्वच्छता में देश को नेतृत्व दिया, उसी शहर की जनता को पानी में जहर मिला।

कांग्रेस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो पूर्व मंत्रियों के नेतृत्व में जांच समिति गठित की है। पटवारी ने बताया कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। पार्टी की मांग है कि दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो, पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिले और घायलों को बेहतर व निशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाए।

इस बीच कांग्रेस के पूर्व सांसद उदित राज ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फर्क सिर्फ इतना है कि दूसरी सरकारें गलती स्वीकार करती हैं, जबकि भाजपा “चोरी और सीनाजोरी” करती है और जिम्मेदारी दूसरों पर डालती है। उन्होंने देशभर में कानून-व्यवस्था और कथित घोटालों का हवाला देते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

उधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार शाम इंदौर पहुंचकर अस्पतालों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जाएंगे और रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में एक पत्रकार द्वारा इलाज खर्च के रिफंड को लेकर सवाल पूछे जाने पर मंत्री विजयवर्गीय ने “फोकट सवाल मत पूछो” कहकर अपशब्द कहे थे। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर अपने शब्दों पर खेद भी जताया, लेकिन तब तक मामला राजनीतिक बहस का केंद्र बन चुका था।

-------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/political-turmoil-over-misbehavior-with-journalist-jitu-patwaris-attack-on/article-41771

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.