एमपी के उत्तर में बारिश का अलर्ट: ग्वालियर-छतरपुर समेत 8 जिलों में तेज बौछारें संभावित

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के उत्तरी जिलों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। ग्वालियर, छतरपुर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान साढ़े 4 इंच तक पानी गिरने की संभावना जताई है। रविवार को भी इन क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत से गुजर रही ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में वर्षा गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसका असर खासतौर पर ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड अंचलों पर अधिक दिख रहा है।

हाल ही में पूर्वी मध्यप्रदेश में बाढ़ जैसे हालात

पिछले सप्ताह प्रदेश के पूर्वी हिस्सों — जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भारी वर्षा के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। रायसेन में बेतवा नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था। मंदिर, पुल और खेत जलमग्न हो गए थे। नर्मदा नदी अभी भी उफान पर है, वहीं कई डैम के गेट खोलने पड़े हैं।

अब तक सामान्य से ज्यादा वर्षा

मध्यप्रदेश में इस मानसून सीजन (1 जून से 4 अगस्त तक) औसतन 28.4 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य आंकड़ा 19 इंच का होता है। यानी प्रदेश में अब तक 9.4 इंच ज्यादा पानी गिर चुका है। मानसून की शुरुआत 16 जून को हुई थी और अब तक 76% सीजनल बारिश पूरी हो चुकी है।

इन जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा

ग्वालियर, राजगढ़, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मुरैना और श्योपुर में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन इलाकों में सामान्य से 50% तक ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। गुना और टीकमगढ़-निवाड़ी जिलों में सबसे ज्यादा वर्षा हुई है। वहीं, इंदौर, उज्जैन और भोपाल में अब भी अपेक्षित बारिश नहीं हुई है।

भोपाल में अगस्त का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भोपाल में अगस्त 2006 में सर्वाधिक 35 इंच बारिश दर्ज की गई थी, जिसमें 14 अगस्त को एक ही दिन में करीब 12 इंच पानी गिरा था। सामान्यतः राजधानी में अगस्त महीने में औसतन 14 दिन बारिश होती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Aug 2025 By दैनिक जागरण

एमपी के उत्तर में बारिश का अलर्ट: ग्वालियर-छतरपुर समेत 8 जिलों में तेज बौछारें संभावित

BHOPAL, MP

मौसम विभाग ने इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान साढ़े 4 इंच तक पानी गिरने की संभावना जताई है। रविवार को भी इन क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत से गुजर रही ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में वर्षा गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसका असर खासतौर पर ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड अंचलों पर अधिक दिख रहा है।

हाल ही में पूर्वी मध्यप्रदेश में बाढ़ जैसे हालात

पिछले सप्ताह प्रदेश के पूर्वी हिस्सों — जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भारी वर्षा के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। रायसेन में बेतवा नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था। मंदिर, पुल और खेत जलमग्न हो गए थे। नर्मदा नदी अभी भी उफान पर है, वहीं कई डैम के गेट खोलने पड़े हैं।

अब तक सामान्य से ज्यादा वर्षा

मध्यप्रदेश में इस मानसून सीजन (1 जून से 4 अगस्त तक) औसतन 28.4 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य आंकड़ा 19 इंच का होता है। यानी प्रदेश में अब तक 9.4 इंच ज्यादा पानी गिर चुका है। मानसून की शुरुआत 16 जून को हुई थी और अब तक 76% सीजनल बारिश पूरी हो चुकी है।

इन जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा

ग्वालियर, राजगढ़, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मुरैना और श्योपुर में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन इलाकों में सामान्य से 50% तक ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। गुना और टीकमगढ़-निवाड़ी जिलों में सबसे ज्यादा वर्षा हुई है। वहीं, इंदौर, उज्जैन और भोपाल में अब भी अपेक्षित बारिश नहीं हुई है।

भोपाल में अगस्त का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भोपाल में अगस्त 2006 में सर्वाधिक 35 इंच बारिश दर्ज की गई थी, जिसमें 14 अगस्त को एक ही दिन में करीब 12 इंच पानी गिरा था। सामान्यतः राजधानी में अगस्त महीने में औसतन 14 दिन बारिश होती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rain-alert-in-north-of-mp-is-likely-to-fast/article-29738

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.