रतलाम ट्रैफिक पुलिस ने टशनबाज बाइकर्स के अरमान रोड पर किए चकनाचूर

RATLAM, MP

मध्यप्रदेश में ट्रैफिक पुलिस बाइक में लगने वाले तेज आवाज वाले साइलेंसर को बुलडोजर से नष्ट करवा कर साफ संदेश दे रही है.

रतलाम में बाइक में तेज आवाज और फटाकेदार मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाने वाले बाइकर्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. ऐसे बाइकर्स का चालान भी काटा जा रहा है और साइलेंसर्स को जब्त किया किया जा रहा है. इसके बाद भी बाइक सवार लगातार आपत्तिजनक साइलेंसर्स लगवा रहे हैं. अब पुलिस ने जब्त किए गए साइलेंसर्स को रोड पर रखा और इन पर बुलडोजर चलवाया.

तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाया तो होगी कार्रवाई

रतलाम ट्रैफिक पुलिस ने साइलेंसर्स पर बुलडोजर चललवा कर युवाओं को संदेश दिया है कि तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ रतलाम पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी. इससे पूर्व भी रतलाम पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर पर बुलडोजर चलाने की कारवाई की थी. बता दें कि ये वही साइलेंसर है जो नियमों के विपरीत मोटरसाइकिलों में लगाए गए थे. जिनसे अलग-अलग तरह की आवाजें निकाल कर बाइक सवार ध्वनि प्रदूषण के साथ सड़क हादसो को निमंत्रण देते थे.

रोड पर रखे साइलेंसर और चलवा दिया रोड रोलर

पुलिस ने बकायदा रोड पर इन साइलेंसर रखा और इन पर रोडरोलर चलवा दिया, जिसे आते-जाते कई राहगीरों ने भी देखा. ट्रैफिक पुलिस ऐसी दुकानों और बाइक मोडिफिकेशन शॉप पर भी कार्रवाई करेगी जहां पर तेज आवाज करने वाले साइलेंसर बाइक में लगाए जाते हैं. कार्रवाई के तहत 100 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट किए गए. ट्रैफिक डीएसपी अनिल राय ने बताया "स्पष्ट संदेश है कि जो भी नियमों के विपरीत बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर लगाएगा, उसके खिलाफ इसी तरह कार्रवाई की जाएगी. उन पर चालानी कार्रवाई भी की गई है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम ट्रैफिक पुलिस ने टशनबाज बाइकर्स के अरमान रोड पर किए चकनाचूर

RATLAM, MP

रतलाम में बाइक में तेज आवाज और फटाकेदार मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाने वाले बाइकर्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. ऐसे बाइकर्स का चालान भी काटा जा रहा है और साइलेंसर्स को जब्त किया किया जा रहा है. इसके बाद भी बाइक सवार लगातार आपत्तिजनक साइलेंसर्स लगवा रहे हैं. अब पुलिस ने जब्त किए गए साइलेंसर्स को रोड पर रखा और इन पर बुलडोजर चलवाया.

तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाया तो होगी कार्रवाई

रतलाम ट्रैफिक पुलिस ने साइलेंसर्स पर बुलडोजर चललवा कर युवाओं को संदेश दिया है कि तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ रतलाम पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी. इससे पूर्व भी रतलाम पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर पर बुलडोजर चलाने की कारवाई की थी. बता दें कि ये वही साइलेंसर है जो नियमों के विपरीत मोटरसाइकिलों में लगाए गए थे. जिनसे अलग-अलग तरह की आवाजें निकाल कर बाइक सवार ध्वनि प्रदूषण के साथ सड़क हादसो को निमंत्रण देते थे.

रोड पर रखे साइलेंसर और चलवा दिया रोड रोलर

पुलिस ने बकायदा रोड पर इन साइलेंसर रखा और इन पर रोडरोलर चलवा दिया, जिसे आते-जाते कई राहगीरों ने भी देखा. ट्रैफिक पुलिस ऐसी दुकानों और बाइक मोडिफिकेशन शॉप पर भी कार्रवाई करेगी जहां पर तेज आवाज करने वाले साइलेंसर बाइक में लगाए जाते हैं. कार्रवाई के तहत 100 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट किए गए. ट्रैफिक डीएसपी अनिल राय ने बताया "स्पष्ट संदेश है कि जो भी नियमों के विपरीत बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर लगाएगा, उसके खिलाफ इसी तरह कार्रवाई की जाएगी. उन पर चालानी कार्रवाई भी की गई है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ratlam-traffic-police-shattered-on-armaan-road-of-tashanbaz-bikers/article-11432

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.