दो महीने में दूसरा हमला: पहले आगजनी, अब बमबाजी; जबलपुर में महिला कारोबारी की बेटी गंभीर घायल

जबलपुर

On

छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध बना हमले की वजह, घमापुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी के घर पर पथराव के बाद सूअर मारने वाला बम फेंका

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। घमापुर थाना क्षेत्र के चुंगी चौकी इलाके में रविवार रात बदमाशों ने एक महिला टेंट कारोबारी के घर पर दूसरी बार हमला किया। पहले पथराव किया गया, इसके बाद घर की ओर सूअर मारने वाला बम (हथगोला) फेंका गया। बम फटने से कारोबारी की नाबालिग बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बीते दो महीनों में उसी परिवार पर हुआ दूसरा बड़ा हमला है।

रविवार देर रात करीब 11 बजे 20 से 25 युवकों का एक समूह अचानक पूनम थदानी के घर के बाहर पहुंचा। पहले उन्होंने पथराव किया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बदमाशों ने हथगोला फेंका, जो घर के अंदर पूनम की बेटी जैस्मिन के चेहरे के पास फट गया। धमाके में जैस्मिन के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना जबलपुर के घमापुर थाना अंतर्गत चुंगी चौकी इलाके की है। पीड़ित पूनम थदानी स्थानीय स्तर पर टेंट व्यवसाय से जुड़ी हैं। उनका परिवार इसी मकान में रहता है, जिसे पहले भी निशाना बनाया जा चुका है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि यह हमला बदले की भावना से किया गया। 12 नवंबर 2025 को स्थानीय युवक यश ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मोहल्ले की स्कूल और कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। पूनम ने इसका खुलकर विरोध किया और युवकों को फटकार लगाई। इसी से नाराज होकर 20 और 25 नवंबर को बदमाशों ने उनके टेंट हाउस में तोड़फोड़ कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। अब दो महीने बाद दोबारा जानलेवा हमला किया गया।

पूनम थदानी के मुताबिक, बम फेंके जाने के बाद घर में मौजूद महिलाओं ने तत्काल बदमाशों पर ठंडा पानी फेंक दिया, जिससे आग और विस्फोट का असर सीमित रहा और बड़ा हादसा टल गया। इसके बावजूद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावर उनके मकान और बगल में स्थित प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। लगातार डराने, धमकाने और हमले इसी उद्देश्य से किए जा रहे हैं, ताकि परिवार घर छोड़ने को मजबूर हो जाए।

घटना की सूचना मिलते ही घमापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

---------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/second-attack-in-two-months-first-arson-now-bombing-woman/article-42067

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.